फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SDM took instructions to monitor the water level of Sharda river

Pilibhit News: एसडीएम ने लिए शारदा नदी के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश

Fri, 05 Jul 2024 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
SDM took instructions to monitor the water level of Sharda river
शारदा नदी पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते एसडीएम।स्रोत: राजस्व कर्मी
कलीनगर। पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसके चलते अफसरों ने सतर्कता बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने तहसील क्षेत्र के गांवों का दौरा कर स्थिति को परखा। नदी के जलस्तर को देखने के बाद ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याओं को सुना। साथ ही सतर्क रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रमनगरा, गभिया सहराई, नलडेंगा, महाराजपुर, नौजल्हा समेत गांवों में शारदा नदी की बाढ़ का खतरा बना रहता है। हर साल बरसात के दौरान शारदा नदी इन गांवों की सीमा में नुकसान पहुंचती है। बुधवार को शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया था।
विज्ञापन

इससे कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र में नदी की धार तेज हो गई। ऐसे में शारदा नदी की स्थिति के साथ बाढ़ चौकियां की हकीकत परखने के लिए एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने तहसीलदार हबीब उर रहमान के साथ रमनगरा क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अफसरों से जानकारी जुटाने के साथ ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

000
बाढ़ पीड़ितों से भी जुटाई जानकारी
पूर्व वर्षों में शारदा नदी की बाढ़ से बेघर हुए परिवारों के मामले में भी एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता ने ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। सच्चाई जानने के बाद क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारियों से संबंधित पत्रावली तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed