फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SDM Shikha Shukla sent the injured husband wife and child to the hospital in her car

इंसानियत: सड़क पर लहूलुहान पड़े थे दंपती और मासूम, SDM ने कार से भिजवाया अस्पताल, खुद राहगीर की बाइक से गईं

Fri, 16 Jun 2023 05:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 05:52 PM IST
सार

माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर शुक्रवार को जंगल क्षेत्र में सिद्ध बाबा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती और मासूम गंभीर घायल हो गए। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं एसडीएम शिखा शुक्ला ने गाड़ी रुकवाई। घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन
SDM Shikha Shukla sent the injured husband wife and child to the hospital in her car
घायलों को भिजवाने के बाद राहगीर की बाइक से गईं एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में माधोटांडा मार्ग पर शुक्रवार को एक बार फिर हादसा हो गया। सिद्ध बाबा के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और मासूम बच्चा गंभीर घायल हो गए। तीनों लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े थे, लेकिन राहगीर मदद की बजाय तमाशबीन बने रहे। 

विज्ञापन


इसी बीच वहां से गुजर रहीं कलीनगर की एसडीएम ने सड़क पर पड़े घायलों को देख गाड़ी रुकवाई। उन्होंने आनन-फानन घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद वह एक राहगीर के बाइक पर बैठकर गईं। जिला अस्पताल में दंपती और मासूम को भर्ती कराया गया। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है।   

विज्ञापन

पांच दिन पहले भी हुआ था हादसा 

माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर एक माह पूर्व से मरम्मत कार्य चल रहा है। खस्ताहाल होने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। पांच दिन पूर्व इसी जगह पर हादसा हुआ था। इस हादसे में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के गाइड और सफारी वाहन चालक की मौत हो गई थी। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे जंगल क्षेत्र में सिद्ध बाबा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती और मासूम गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'बधाई हो आप मां बनने वाली हैं': नर्स के यह कहते ही भड़क गई महिला, बोली- मैंने तो कॉपर टी लगवाई थी; हंगामा


 

एसडीएम शिखा शुक्ला बनीं मददगार 

सड़क पर पड़े खून से लथपथ घायलों को देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन स्थिति देख कोई मदद को आगे नहीं बढ़ सका। इस दौरान एसडीएम शिखा शुक्ला कलीनगर की ओर से वहां पहुंच गईं। दंपती और मासूम को लहूलुहान देख उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई। एसडीएम के निर्देश पर गार्ड और चालक ने घायलों को कार में लिटाया। इसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। 

ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी

घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाने के बाद एसडीएम खुद बाइक सवार राहगीर से मदद लेकर गईं। एसडीएम ने ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज निभाया। उधर, घायल दंपती और बच्चे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार कहां का रहने वाला है, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed