{"_id":"57d98e584f1c1b193bd490ed","slug":"sdm-office-against-teacher-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के खिलाफ एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के खिलाफ एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सुआबोझ के प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका और महिलाओं में हुई मारपीट के मामले में शिक्षिका ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया। वहीं लाइन हाजिर हुए उसके रिश्तेदार कांस्टेबिल की रवानगी कर दी गई। उधर ग्रामीणों ने शिक्षिका के विरोध में एसडीएम कार्यालय प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे।
गांव सुआबोझ के प्राथमिक स्कूल में शनिवार को एमडीएम चेक करने को लेकर शिक्षिका और महिलाओं में हुई मारपीट का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कोतवाली पहुंची शिक्षिका को पुलिस ने कोर्ट में बयान कराने को पेश किया। प्रभारी कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि लाइन हाजिर किए गए कांस्टेबिल की रवानगी कर दी गई। उधर, गांव की तमाम महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिक्षिका के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं और अन्य लोगों ने एसडीएम, सीओ कार्यालय में और खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर शिक्षिका पर एमडीएम मेें गड़बड़ी आदि के तमाम आरोप लगाते हुए जांच करवाकर कार्रवाई कराने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में राजपाल, बिहारी लाल, सुनील, उमेंद्र कुमार, कमलेश, रामदेई, सुनीता, रामदुलारी, देवकी, सोनी देवी, रामबेटी, सोमवती, ऊदा देवी, शांति देवी, चमेली देवी, नेतराम, शकुंतला, केतुकी देवी आदि थी।