फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Screw stuck in handover of Anganwadi center

Pilibhit News: आंगनबाड़ी केंद्र के हैंडओवर में फंसा पेच

Mon, 12 Jun 2023 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Screw stuck in handover of Anganwadi center
पीलीभीत। जिले में 12 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का आरईएस की ओर से निर्माण कराया गया है, लेकिन ये हैंडओवर नहीं हो पा रहे हैं। इसके पीछे पंचायती राज विभाग की ओर से धनराशि विभाग को न देना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को खुद की छत देने के लिए पूर्व में 12 नए भवनों के निर्माण के लिए मंजूरी मिली थी। इसके तहत निर्माण की जिम्मेदारी आरईएस को सौंपी गई थी। कार्यदायी संस्था की ओर से बिलसंडा ब्लॉक के गांव नांद, परेवातुर्रा, बीसलपुर के भदारा, पूरनपुर के सुखदासपुर, बरखेड़ा के पचपेड़ा सुहास, ललौरीखेड़ा के मीरापुर, चांददाड़ी और मरौरी के गुप्ता कॉलोनी में नए भवन निर्माण का कार्य शुरू किया गया था।
विज्ञापन

भवन का काम पूरा हो गया है। अब हैंडओवर की प्रक्रिया शेष है। इसके लिए डीपीओ की ओर से कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा गया। इसके बाद भी हैंडओवर की प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। बताते हैं कि निर्माण में करीब 1 लाख रुपये पंचायत विभाग की ओर से दिया जाना है। वह अभी तक नहीं मिल सका है। धनराशि आने के बाद ही हैंडओवर की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरईएस के अधिशासी अभियंता फुरमान अली ने बताया मनरेगा के तहत अभी धनराशि नहीं मिल सकी है। जिससे थोड़ा कार्य शेष है। काम पूरा होने के बाद विभाग को भवन सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed