फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Scope of digital education to expand in Kasturba schools

Pilibhit News: कस्तूरबा विद्यालयों में बढ़ेगा डिजिटल शिक्षा का दायरा

Fri, 04 Sep 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Scope of digital education to expand in Kasturba schools
स्कूल समय के बाद भी ई-विद्या के निशुल्क चैनलों से पढ़ सकेंगी छात्राएं
विज्ञापन

पीलीभीत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए डिजिटल शिक्षा का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। राज्य परियोजना कार्यालय ने विद्यालयों में उपलब्ध स्मार्ट टीवी को डीटीएच सेवा से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इससे छात्राओं को कक्षा शिक्षण के साथ स्कूल समय के बाद भी डिजिटल माध्यम से विभिन्न विषयों की पढ़ाई और शैक्षिक सामग्री देखने का अवसर मिलेगा।

जिले में वर्तमान में नौ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा दी जाती है। स्मार्ट टीवी को डीटीएच से जोड़ने के बाद छात्राएं ई-विद्या के पांच निशुल्क शैक्षिक चैनलों के माध्यम से विषयवार सामग्री देख सकेंगी। इन चैनलों पर पाठ्यक्रम से जुड़ी शिक्षण सामग्री, विशेषज्ञों के व्याख्यान और अन्य शैक्षिक कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से निर्देश मिलने के बाद विद्यालय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बीएसए रोशनी सिंह का कहना है कि इस व्यवस्था से छात्राओं को पाठ्यक्रम को दोहराने और कठिन विषयों को डिजिटल माध्यम से समझने में मदद मिलेगी। साथ ही, आवासीय विद्यालयों में पढ़ाई के अतिरिक्त समय का भी बेहतर शैक्षिक उपयोग हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed