फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Scooty riders threw the dead body of the newborn on the banks of the pond

Pilibhit News: तालाब किनारे नवजात का शव फेंक गए स्कूटी सवार

Mon, 09 Jan 2023 08:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Scooty riders threw the dead body of the newborn on the banks of the pond
पूरनपुर। फावड़ा न मिलने पर स्कूटी सवार करबला के समीप तालाब किनारे नवजात का शव फें क गए। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात स्कूटी सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

घटना रविवार को पीलीभीत रोड स्थित करबला के समीप की है। यहां तालाब किनारे नवजात का शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी की। समीप के लोगों ने स्कूटी सवार दो लोगों पर शव फेंककर जाने की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि स्कूटी से नवजात का शव लेकर आए लोग फावड़ा मांग रहे थे। फावड़ा न मिलने पर शव तालाब किनारे फेंक गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि शव फेंकने वाले कहीं फावड़ा तो लेने नहीं गए। इसको लेकर मौके पर पहुंची पुलिस एक घंटा तक उन लोगों के वापस आने का इंतजार करती है। शव फेंकने के मामले में स्कूटी सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही उनकी तलाश कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed