{"_id":"35ecfc364bd92177bcd35c7cfe14513a","slug":"science-awareness-month-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान चेतना माह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान चेतना माह शुरू
पीलीभीत
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान चेतना माह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रदर्शनी के अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें तमाम स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के महादेवी सभागार में बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने वैज्ञानिक डॉ. राजा रमन्ना के चित्र का अनावरण कर किया। इस दौरान विशेषज्ञ डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. प्रमिला शर्मा, मनीष श्रीवास्तव, चंद्रपाल गंगवार ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश की भूमिका, उपग्रह प्रक्षेपण तकनीक में देश की उपलब्धियां, सूचना साधनों की क्रांति, परमाणु ऊर्जा, सागर विज्ञान आदि विषयों पर अपने अपने व्याख्यान दिए। इस दौरान विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शनी भी लगाई गई। ग्राम बरहा के विद्यार्थियों ने नाटक मंचन कर पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। विज्ञान गीत में दिव्यांशी, इलमा, शाहीन, भाषण प्रतियोगिता में संजना गंगवार, गुलनाज, सुमन, विज्ञान मॉडल में अखिलेश कश्यप, विशेष वाजपेई, करन, सूरज, सुरेंद्र कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा निबंध, पोस्टर, स्लोगन, प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
क्लब के समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि विज्ञान चेतना माह 28 जनवरी से 28 फरवरी तक चलाया जाएगा। प्रतियोगिता के शेष बचे परिणाम 21 फरवरी को डॉ. शांतिस्वरूप भटनागर की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में घोषित किए जाएंगे। इस मौके पर संगीता वर्मा, ममता गंगवार, मोहनलाल, धर्मेश्वर दयाल, पवन, नेहा बंसल, रजनीश कुमार, जितेंद्र, अभिनव रमण, कुलदीप आदि मौजूद रहे।