फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   school van collided with electric pole and entered a paddy field in Pilibhit

Pilibhit News: बिजली के खंभे से टकराकर धान के खेत में घुसी स्कूल वैन, बच्चों में मची चीख-पुकार

Sat, 12 Jul 2025 05:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Jul 2025 05:22 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल वैन बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा टूट गया। वैन खेत में जा घुसी। गनीमत रही कि खंभा वैन पर नहीं गिरा। जिससे बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन
school van collided with electric pole and entered a paddy field in Pilibhit
धान के खेत में स्कूल वैन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह स्कूल वैन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर धान के खेत में घुस गई। वैन की टक्कर से खंभा टूट गया। वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने पहुंचकर वैन से स्कूली बच्चों को बाहर निकाला। घटना के बाद वैन चालक वैन छोड़कर भाग गया। एआरटीओ ने वाहन और उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन


हादसा शनिवार सुबह सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव पिपरा मुजप्ता के समीप हुआ। गांव जोगराजपुर स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल का वैन चालक दिनेश कुमार आसपास के गांवों को बच्चों को लेकर गांव पिपरा मजप्ता में बच्चों को लेने जा रहा था। गांव के समीप अनियंत्रित हुई वैन सड़क किनारे खंभे से टकराने के बाद धान के खेत में घुस गई। वैन की टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूट गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


वैन छोड़कर भागा चालक 
जोरदार धमाका होने से वैन में सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। खेतों में काम कर रहे लोगों ने वैन से बच्चों को बाहर निकाला। घटना के बाद चालक वैन को छोड़कर भाग गया। सूचना पर बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंचे। सेहरामऊ एसओ संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। घटना के बाद एआरटीओ वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वैन चालक दिनेश कुमार जोगराजपुर स्थित शिक्षा निकेतन के बच्चे स्कूल ले जा रहा था। वैन को सीज कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। वैन चालक के लाइसेंस निलंबित करने को एआरटीओ लखीमपुर खीरी को रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने बताया कि वैन स्कूल संचालक विपिन कुमार की है। विपिन कुमार को भी नोटिस जारी किया गया है। वैन में सात बच्चे सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed