फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   school timing change due to scorching heat in pilibhit

Pilibhit News: गर्मी के चलते आठवीं तक के स्कूलों का समय बदला, जानिए अब कितने बजे होगी छुट्टी

Thu, 20 Apr 2023 03:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Apr 2023 03:34 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय सुबह 7 बजे से 12.30 बजे तक खुलेंगे। 

विज्ञापन
school timing change due to scorching heat in pilibhit
गर्मी से स्कूली बच्चे हो रहे बेहाल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पीलीभीत में भीषण गर्मी और लू चलने से स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है। छोटे बच्चों पर इसका प्रभाव अधिक पड़ने का खतरा है। इसके चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय सुबह 7 बजे से 12.30 बजे तक खुलेंगे। 

विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह की ओर से बुधवार को इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी यह आदेश परिषदीय, राजकीय, सीबीएसई, यूपी बोर्ड, आईसीएससी सहित सभी निजी, सरकारी विद्यालयों में लागू होगा। 
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी हो रही है। चिलचिलाती धूप में गर्म हवा चलने से लोग बेहाल हैं। स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा व्याकुल होते हैं। भीषण गर्मी में बच्चों को सहूलियत देने के लिए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सभी स्कूलों को आदेश का पालन करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed