फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   school girl student dead body found hanging in the house in Pilibhit

Pilibhit News: घर में लटका मिला कक्षा दस की छात्रा का शव, गले में बंधा था दुपट्टे का फंदा

Tue, 21 Mar 2023 06:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Mar 2023 06:39 PM IST
सार

छात्रा घर पर अकेली थी। उसके पिता खेत पर गए थे। इसी दौरान छात्रा ने आत्महत्या कर ली। जब पिता घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कुंडी तोड़कर घर के अंदर गए तो कमरे में छात्रा का शव लटका मिला। 

विज्ञापन
school girl student dead body found hanging in the house in Pilibhit
सारिका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा में कक्षा दस की छात्रा का शव मंगलवार को कमरे में चुन्नी के सहारे कुंडे से लटका मिला। पिता को खेत से लौटने के बाद घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद से परिजन बदहवास हैं। सूचना के बाद थाना बिलसंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बिलसंडा क्षेत्र के गांव करैली निवासी संजय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे उसका 12 वर्षीय पुत्र आयुष परीक्षा देने के लिए स्कूल चला गया। मां नन्ही देवी पड़ोस में ही आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं। करीब नौ बजे वह भी फसल की देखरेख के लिए खेत की ओर निकल गए। घर में पुत्री सारिका (16) अकेली थी। 

विज्ञापन

अंदर से बंद था दरवाजा 

करीब 11 बजे संजय खेत से लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर अंदर कोई हलचल नहीं हुई। कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया। कमरे में पहुंचते ही पुत्री का शव लटका देखा। शव को कुंडे से नीचे उतारा गया। सारिका ने चुन्नी से फंदा लगाकर कुंडे के सहारे लटककर आत्महत्या की थी। जानकारी के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

सनकी इंजीनियर: एयर होस्टेस को 700 नंबरों से की कॉल, अश्लील मैसेज भेजे, अब एसपी को धमकाया, मांगी रंगदारी

पिता संजय ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के पीछे कोई वजह साफ नहीं हो सकी है। परिजन भी कुछ नहीं बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed