फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Psycho engineer calls air hostess from 700 number and sends obscene messages

सनकी इंजीनियर: एयर होस्टेस को 700 नंबरों से की कॉल, अश्लील मैसेज भेजे, अब एसपी को धमकाया, मांगी रंगदारी

Tue, 21 Mar 2023 03:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Mar 2023 03:08 PM IST
सार

हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा को धमकाने वाले हिस्ट्रीशीटर रोहित सक्सेना की करतूतों से उसके परिवारवाले भी शर्मसार है। एक बार वे खुद उसे गिरफ्तार करा चुके हैं। 

विज्ञापन
Psycho engineer calls air hostess from 700 number and sends obscene messages
एसपी अभिषेक वर्मा, आरोपी हिस्ट्रीशीटर रोहित सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा को धमकाने वाला बरेली के इज्जतनगर का हिस्ट्रीशीटर रोहित सक्सेना किसी वक्त पढ़ाई में अव्वल था। बीटेक में टॉप कर उसने इंजीनियर की नौकरी की, लेकिन बाद में उसकी हरकतों ने परिवार को शर्मसार कर दिया। रुड़की की एअर होस्टेस को उसने अश्लील मेसेज भेजने के साथ ही सात सौ नंबरों से कॉल की थी। उसके घरवाले इतने आहत हैं कि एक बार वे खुद उसे गिरफ्तार करा चुके हैं।

विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर रोहित का मिजाज कुछ अलग है। वह घर में बाहर से ताला लगवाकर रखता है और बाहर सीसीटीवी कैमरा गेट की ओर रहता है। वह पहले भी कई लड़कियों और अधिकारियों से फोन पर अभद्रता कर चुका है। एअर होस्टेस के मामले की जांच में पता लगा कि वह राह चलते लोगों व फड़-ठेले वालों से मोबाइल मांगकर उसको मेसेज और कॉल करता था। रुड़की पुलिस उसके घर पर कुर्की वारंट लेकर पहुंची तो रोहित के घरवालों ने ही उसे पकड़वा दिया था।

विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों से भी की थी अभद्रता 

रोहित ने मुरादाबाद के पाकबाड़ा क्षेत्र की छात्रा से भी रोहित ने छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने रोहित को जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद वह पाकबाड़ा थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों से फोन पर अभद्रता करने लगा। इसके बाद पाकबाड़ा थाने में रोहित पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा शहर के अधिकारियों को भी वह कॉल कर परेशान कर चुका है।

Bareilly: नाटकीय तरीके से एसओजी के हाथ लगा अशरफ का गुर्गा लल्ला गद्दी, करीबी ने वीडियो भी बनाया

उसकी इन हरकतों से उसके घरवाले भी परेशान रहते हैं। रोहित के खिलाफ उत्तराखंड और यूपी के कई थानों में आईटी एक्ट, दुष्कर्म, धमकी देने के मामले दर्ज हैं। एसपी से रंगदारी मांगने वाले रोहित से हापुड़ पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed