फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   school dont have any teacher

शिक्षक विहीन हैं 26 जूनियर, 10 प्राइमरी स्कूल

Fri, 16 Jan 2015 11:24 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Fri, 16 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
school dont have any teacher
 परिषदीय स्कूलों मेें शिक्षकों की कमी के चलते क्षेत्र के 26 उच्च प्राथमिक और करीब दस प्राइमरी स्कूल शिक्षक विहीन हैं। किसी तरह पास के अन्य स्कूलों के शिक्षकों को संबद्ध कर शिक्षण कराया जा रहा है, जिसके चलते संबंधित स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था भी पटरी से उतरी जा रही है।
विज्ञापन

शिक्षामित्र से शिक्षक बनाने और अन्य शिक्षकों की भारी संख्या में भर्ती होने के बावजूद जिले के 26 उच्च प्राथमिक और 10 प्राथमिक स्कूल शिक्षक विहीन हैं। संबद्धीकरण पर रोक के बावजूद इन स्कूलों में दूसरे स्कूलों के शिक्षकों की संबद्धता दिखा इन स्कूलों को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में जिन स्कूलों के शिक्षकों को संबद्ध किया गया है, उन स्कूलों में शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। इससे बच्चों और उनके अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन


इन स्कूलों में चल रहा संबद्धीकरण
विभागीय सूत्रों के अनुसार उच्च प्राथमिक स्कूल अजीतपुर, बुधेली, चंदिया हजारा, दयालपुर, धुरिया पलिया, फैजुल्लागंज, ग्रांट नंबर 21, गुलड़िया भूप सिंह, जगतपुर, कसगंजा, खिरकिया बरगदिया, नवदिया सुखदासपुर, नवदिया टोडर, पिपरिया संतोष, पिपरा मुजप्ता, रंपुरा फकीरे, शारदापुरी, सिद्धनगर, सिमराया, टीला नंबर चार, वीरखेड़ा, विजयनगर, इसके अलावा दस प्राइमरी स्कूल शिक्षक विहीन होने से अन्य स्कूलों के शिक्षकों को संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरन चल रहा संबद्धीकरण
खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनरायन ने बताया कि 26 जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक न होने से समीप के स्कूलों के शिक्षकों को संबद्ध किया गया है। प्राइमरी स्कूल कोई भी बंद नहीं है। कुछ स्कूलों में शिक्षक न होने पर शिक्षामित्र तैनात हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की कमी के चलते मजबूरन संबद्धीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed