फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   School Chalo Abhiyan will start from April 1, emphasis on increasing enrollment

Pilibhit News: एक अप्रैल से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान, नामांकन बढ़ाने पर जोर

Sat, 28 Mar 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
School Chalo Abhiyan will start from April 1, emphasis on increasing enrollment
दो चरणों में चलेगा अभियान, जागरूकता रैली व विशेष गतिविधियों के दिए निर्देश
विज्ञापन

पीलीभीत। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए स्कूल चलो अभियान एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा। अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित कर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बीएसए की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्कूल चलो अभियान को दो चरणों में संचालित किया जाएगा। पहला चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक और दूसरा चरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा। अभियान के तहत विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षकों, बच्चों और आमजन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, साथ ही रैलियां निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। निर्देशों में कहा गया है कि सत्र के पहले दिन विद्यालयों को सजाया जाएगा और नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत किया जाएगा। मिड-डे मील में विशेष व्यंजन भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा, आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन करने, छात्र उपस्थिति बढ़ाने और विद्यालय प्रबंधन समितियों की बैठकों के माध्यम से अभिभावकों को प्रेरित करने पर जोर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed