खुशखबरी: पिछड़ी जाति के विद्यार्थियों के खातों में भेजी गई 4.69 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति
पीलीभीत जिले में पिछड़ी जाति के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। शासन की ओर से पात्र विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि भेज दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले ही पीलीभीत जिले के पिछड़ी जाति के पूर्व दशम और दशमोत्तर के 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों के खातों में शासन की ओर से 4.69 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई है। इसके अलावा स्नातक स्तर के छात्रों के खातों में 84.53 लाख रुपये की छात्रवृत्ति भेजी गई है।
पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए बीता वित्तीय वर्ष काफी अच्छा रहा। शासन ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन के सत्यापन के बाद उनके खातों में छात्रवृत्ति भेजी है। इससे छात्रों को आगे की पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं होगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अनुसार कक्षा 9 व 10 के छात्रों के 12663 आवेदन आए थे। इसमें 10 547 छात्रों के खातों में 2. 21 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।
कटऑफ मेरिट के आधार पर भेजी गई छात्रवृत्ति
कक्षा 11 व 12 के 10659 आवेदन आए थे। इसमें से 10123 छात्रों के खातों में 2.47 करोड़ रुपए की धनराशि भेजी गई है। इसमें 50 प्रतिशत कटऑफ मेरिट तैयार कराई गई थी। इसके अलावा स्नातक स्तर और डिग्री के छात्रों के 7319 छात्रों ने आवेदन किया था। इसमें 2890 छात्रों के खातों में 84.53 लाख रुपये की धनराशि को भेजा गया है। इसमें 65.20 प्रतिशत की कट ऑफ मेरिट तैयार की गई थी।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए पूर्व दशम, दशमोत्तर एवं स्नातक स्तर के छात्रों ने आवेदन किया था। शासन की ओर से सत्यापन के बाद छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति भेज दी गई है।