{"_id":"7b17a565139e171a2ac34c8fb8828c2c","slug":"schedule-of-the-election-annouced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 को नामांकन, 21 फरवरी को कराया जाएगा उपचुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 को नामांकन, 21 फरवरी को कराया जाएगा उपचुनाव
पीलीभीत।
Updated Mon, 08 Feb 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों संपन्न हुए ग्राम पंचायत के चुनाव में जिले की 77 ग्राम पंचायतें ऐसी थी जिसमें ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम थी। ऐसे में इन ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाया। प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी, जिससे प्रधान बनने के बाद भी उन्हें अपने अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। इसके अलावा एक नवनिर्वाचित प्रधान की मौत और एक ग्राम पंचायत में प्रत्याशी की मौत के कारण चुनाव न होने से जिले में प्रधान के दो पद रिक्त हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से नामांकन, 15 को नामांकन पत्रों की जांच, 17 को तीन बजे तक नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। इसके बाद आवश्यक होने पर 21 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान और 23 को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग का आदेश मिलने पर प्रशासन ने तैयारियों तेज कर दी हैं। सभी ब्लाकों से रिक्त पदों की ग्रामवार सूची मांगी गई है।
उपचुनाव वाले ग्राम पंचायतों की स्थिति
ब्लाक ग्राम पंचायतों की संख्या
पूरनपुर 04
मरौरी 12
अमरिया 03
ललौरीखेड़ा 08
बरखेड़ा 21
बीसलपुर 14
बिलसंडा 15
कुल 77