फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Scammers pickpocket grocer and take out Rs 50,000

Pilibhit News: उचक्कों ने किराना व्यापारी की जेब काटकर 50 हजार निकाले

Thu, 19 Oct 2023 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Scammers pickpocket grocer and take out Rs 50,000
बिलसंडा। कस्बे से किराने का सामान लेने आए किराना व्यापारी की जेब से जेबककरों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दियूरिया खुर्द निवासी भगवानदास अपने गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। कुछ दिन पूर्व उन्होंने धान बेचे थे। धान बेचने के बाद मिली रकम से बृहस्पतिवार की सुबह कस्बे में किराने का सामान लेने ई-रिक्शा से गांव आ रहे थे। बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर सरकारी अस्पताल के पास से ई-रिक्शा में दो लोग और बैठ गए। दोनों ने किराया पहले ही दे दिया।

ई-रिक्शा जब ब्लॉक के समीप पहुंचा तो दोनों युवक चलते ई-रिक्शा से उतर गए और पीछे से आ रही एक अपाचे गाड़ी पर बैठकर बीसलपुर की ओर चले गए। इसी दौरान भगवान दास ने अपनी जेब देखी तो उसके कटे होने का पता चला। जेब में रखे पचास हजार रुपये भी गायब थे। सूचना पर कस्बा इंचार्ज संजय तोमर ने जांच पड़ताल की। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया, लेकिन उचक्कों का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed