{"_id":"59762ebc4f1c1bb4058b4641","slug":"satya-sanatan-shiva","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य सनातन शिव शंभो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य सनातन शिव शंभो...
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
shiv
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केसरिया रंग सेे पटी सड़कें, निकले कांवड़ियों के जत्थे
सावन के तीसरे सोमवार को जिले भर के शिव मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे। शिवभक्तों ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया और भगवान शिव की पूजा अर्चना की। कुछ मंदिरों में रुद्राभिषेक भी हुआ। सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य व युवतियों ने मनोवांछित वर की कामना से व्रत रखा।
यूं तो सावन में पूरा वातावरण शिवमय होता है, लेकिन सोमवार को शिव पूजा का विशेष महत्व होने के चलते मंदिरों में शिवभक्तों का सुबह से लेकर देर शाम तक जमावड़ा रहता है। सावन के तीसरे सोमवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। गौरी शंकर मंदिर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, काला मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में सुबह होते ही शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शिवभक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर आराधना की। दिन भर शिवालय बम बम भोले की जयकारों से गूंजते रहे। घरों में भी महिलाओं व बच्चों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और मनौतियां मांगीं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसबल भी मौजूद रहा।
गौरीशंकर मंदिर में दिनभर लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़
शहर की सड़कें केसरिया रंग से पटी दिखाई दी। दोपहर बाद तक गौरीशंकर मंदिर से लक्ष्मी नारायण मंदिर तक कांवड़ियों की कतार लगी रही। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को एक-एक कर मंदिर परिसर तक पहुंचाया। खास बात रही कि सावन के तीसरे सोमवार को शिवालय तक पहुंचने वाले सभी जत्थे गाजे बाजे के साथ नाचते गाते पहुंचे।
विज्ञापन
पूरनपुर। सावन के तीसरे सोमवार को नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर, देवीस्थान मंदिर, सीताराम मंदिर समेत अन्य मंदिरों मेें सुबह से ही शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जो दोपहर तक जारी रहा। शिवभक्तों ने व्रत रखकर शिवालयों में पूजा अर्चना की।
बीसलपुर। सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की और मनौतियां मांगी। शिव मंदिरों में पूजा अर्चना का कार्य सुबह से ही शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा। दोपहर बाद शिव भक्तों ने मंदिरों में भजन कीर्तन किये। गुलेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन दिखी। गंगा नदी के विभिन्न घाटों से लाए गंगाजल को कांवड़ियों ने नगर के कई शिव मंदिरों में चढ़ाया। गुलेश्वरनाथ मंदिर परिसर में समाजसेवी हीरालाल प्रजापति ने व बारह पत्थर रोड पर भाजपा नेता राजेश अग्रवाल ने कांवड़ियों को जलपान कराकर उनका स्वागत किया।