फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   saturday was the coldest day of the season

बदला मौसम...सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार

Sun, 21 Nov 2021 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
saturday was the coldest day of the season
शनिवार की सुबह छाए बादल। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सीजन का सबसे ठंडा दिन शनिवार को रहा। शुक्रवार रात से ही बादल छाए रहने से शनिवार को दिनभर सूर्यदेव बादलों के बीच छिपे रहे। हल्की शीत लहर चलने से लोगों ने दिन में भी काफी ठंड का एहसास महसूस किया। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार किसी भी फसल के लिए कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन

मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार देर रात बादल घुमड़ने लगे। शनिवार सुबह बादल छाए रहने से सूर्यदेव ने भी दर्शन नहीं दिए। हल्की शीत लहर के चलते ठंड ने भी जोर पकड़ लिया था। दोपहर बाद कुछ मिनट के लिए धूप निकली तो बादलों ने फिर घेर लिया। इसके बाद दिनभर सूर्यदेव बादलों के बीच घिरे रहे। शनिवार को न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी दो डिग्री की गिरावट आई है। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि रविवार को दोपहर तक बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि ठंड बढ़ने के आसार हैं। अभी तक बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है। इस मौसम से किसी भी फसल को कोई नुकसान नहीं है। गेहूं की बुआई के लिए काफी हद तक फायदेमंद है। इस बार सर्दी का असर भी ठीक रहेगा।
विज्ञापन

000
कब कितना रहा तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
20 24 13
19 26 15
18 25 14
17 25 13
16 26 12
15 26 13
14 26 14
सर्दी-जुकाम के मरीजों की बढ़ी संख्या, 800 से अधिक ओपीडी पहुंचे
डेंगू का प्रकोप जिले में काफी तेजी से पहले से ही चल रहा है। अब मौसम का लगातार बदलाव होने से वायरल फीवर तेजी से फैलने लगा है। शनिवार को सर्दी ने भी जोर पकड़ लिया है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग और बच्चों को है। थोड़ी से लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। शनिवार को ओपीडी में 810 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दवाएं लीं। सर्वाधिक मरीज सामान्य बुखार के रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के बदलाव के साथ शनिवार से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। शनिवार को ओपीडी के पर्चा काउंटर पर 810 मरीजों ने पर्चा लिया। इसके बाद संबंधित डॉक्टरों से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद दवाएं लीं। बाल रोग विशेषज्ञ ने करीब 80 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जरनल फिजीशियन ने करीब 100 मरीजों और दूसरे फिजीशियन ने 160 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके अलावा बाकी सामान्य मरीजों का दूसरे डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें सबसे ज्यादा बुजुर्ग मरीज शामिल रहे। इस माह 20 नवंबर तक 12376 मरीजों ओपीडी में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दवाई लें चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed