फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sarraf caught on store The fake officer

सर्राफ की दुकान पर धरी  गई फर्जी आईएएस

Thu, 07 Jul 2016 11:18 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
 एक सर्राफ की दुकान पर सोने की अंगूठी खरीदने आई एक युवती ने खुद को डीएम बता दिया। एक कार्ड भी सर्राफ को परिचय के तौर पर दिया। बाद में संदिग्धता लगने पर सर्राफ ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस युवती को हिरासत में लेकर थाने ले गई। सरे बाजार हुई वारदात से हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन

शहर के जमुनी चौराहा स्थित एक सर्राफ की दुकान पर गुरुवार दोपहर को एक युवती सोने की अंगूठी खरीदने पहुंची। काफी देर अंगूठी देखती रही। इस बीच सर्राफ ने युवती से उसके काम को लेकर पूछा, जिस पर उसने खुद को डीएम बताया। एक कार्ड भी सर्राफ को परिचय पत्र के रूप में दिया, जिसमें लिखा था डीएम साधना सिंह, जिसके बाद पहले तो सर्राफ भी युवती को डीएम समझता रहा। जिस पर उसने अपनी बेटी को बुलाकर बातचीत शुरू करा दी। इस दौरान बातों में कुछ संदिग्धता लगने पर सर्राफ ने गुपचुप तरीके से पुलिस को फोन कर दिया, जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को पकड़कर थाने ले आई। सर्राफ को भी कोतवाली बुला लिया गया। दोनों पक्षों की आमने-सामने बातचीत कराई गई, लेकिन कोई अपराध नहीं पाया गया। सर्राफ ने भी तहरीर देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने युवती को चेतावनी देकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन

सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि युवती पर खुद को डीएम बताने का आरोप था। शिकायत मिलने पर उसको पकड़वाया गया था। आरोपी युवती बदायूं जिले के सिसईया गांव की रहने वाली निकली। उसने बताया कि वह आईएएस की तैयारी कर रही है और यही बात उसने दुकानदार को बताई थी। किसी तरह के ठगी के प्रयास को भी दुकानदार ने इंकार कर दिया। आरोप सिद्ध न होने और तहरीर न मिलने पर युवती को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed