फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   saphar

आधा घंटा का सफर तय करने में लगता है डेढ़ घंटा

Sat, 02 Nov 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
saphar
जोगराजपुर। गढ़वाखेड़ा से हमीरपुर होते हुए खुटार और मैलानी जाने वाली सड़क जर्जर होने से यात्री परेशान हैं। इनको आवागमन में लंबे समय से असुविधा हो रही है। आधे घंटे का सफर डेढ़ घंटे में पूरा हो पा रहा है। तमाम दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। मरम्मत न होने से स्थानीय लोगाें में गुस्सा है।
विज्ञापन

असम हाईवे और खुटार, मैलानी से जोड़ने वाली गढ़वाखेड़ा-हमीरपुर होते हुए खुटार, मैलानी को जाने वाली सड़क कदम-कदम पर जर्जर हो चुकी है। जोगराज पुर से हमीरपुर तक ढ़ाई किलोमीटर मार्ग तो बद से बदतर हालत में है। जोगराजपुर, दौलतपुर, हमीरपुर, हरनाई समेत एक दर्जन गांवों की 10 हजार से ज्यादा आबादी सफर करती है। जर्जर सड़क निर्माण की मांग तीन साल से हो रही है। सड़क की मरम्मत न होने से जनता में गुस्सा है। गन्ना की फसल जोगराजपुर में गन्ना क्रय केन्द्रों तक लाने, बाजार में गेहूं और धान की फसल बिक्री को ले जाने में भी किसानों को असुविधा होती है। एक तो आवागमन के साधन वैसे ही कम हैं। जोगराजपुर से पीलीभीत को छह माह पहले एक रोडवेज बस चलाई गई थी। इसे दो माह पहले बंद कर दिया गया। इससे जिला मुख्यालय को आवागमन को लोगों को पहले गढ़वाखेड़ा, खुटार पहुंचना पड़ता है। गांव बेला, नवदिया होते हुए खुटार को एक बस सुबह और शाम को आती, जाती है। जोगराजपुर से खुटार की करीब 22 किलोमीटर की दूरी तय करने में बस सवार यात्रियों को डेढ़ घंटे का समय गवाना पड़ता है। रोडवेज की हमीरपुर, जोगराजपुर होकर खुटार को जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed