{"_id":"f2b995dc7930b2fb83dc5456b6992642","slug":"sapa-me-rasoiyo-ka-jina-durlabh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में रसोइयों का जीना दुर्लभ: कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में रसोइयों का जीना दुर्लभ: कश्यप
पीलीभीत।
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
रसोइया महिला जागृति मंच की बैठक में मंडलीय संरक्षक मुरलीधर कश्यप ने कहा
विज्ञापन
कि सपा सरकार में रसोइयों का जीना दुर्लभ हो गया है।
मंडी में बने किसान भवन में रसोइयों की बैठक में मंडलीय संरक्षक ने कहा कि सपा सरकार में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। मानदेय के नाम पर सिर्फ खाना पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक रसोइयों का मानदेय नहीं भेजा गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
मंच की उपाध्यक्ष गंगा देवी ने कहा शिक्षकाें और अधिकारियों की मिलीभगत से एमडीएम भी ठीक तरह से नहीं बन रहा है। शिकायत करने पर उलटा रसोइयों को ही धमकी मिलती है। उन्होंने कहा कि मंडरिया में तैनात प्रधानाध्यापिका ने गलत तरीके से रसोइया का चयन करवा दिया। वहां कार्यरत बेलामती को हटा दिया।
बैठक में केतकी देवी, उर्मिला देवी, ज्ञान देवी, हरदेवी, रूपवती, मीना देवी, तुलसी देवी, फूलमती, जगदेवी, रामबेटी समेत तमाम रसोइया मौजूद थीं।