फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sant Gadge resolved to make buildings

संत गाडगे भवन बनाने का संकल्प

Sun, 28 Feb 2016 10:55 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 28 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Sant Gadge resolved to make buildings
धोबी समाज के संत गाडगे की 141वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह मेें संत गाडगे भवन का निर्माण कराने का संकल्प लिया गया साथ ही जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

टनकपुर रोड स्थित कांशीराम बारात घर में संत गाडगे जनकल्याण समिति (धोबी समाज) के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दुजाराम ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि पूरनपुर विधायक पीतमराम ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए संगठित और शिक्षित होना जरूरी है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती ने कहा समाज के उत्थान और इसके लिए किए जाने वाले रचनात्मक कार्यों में वह हर संभव मदद करेंगी। जिलाध्यक्ष लेखराज भारती ने सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचकर समाज के लोगों ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह अब मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं और अपना हक लेने को किसी से पीछे नहीं रहेंगे। इस मौके पर धोबी समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामकरन, राजाराम, ख्यालीराम, प्रमोद कन्नौजिया, रामबहादुर, ओमप्रकाश, महेशचंद्र, डॉ. विपिन नीरज, अश्वनी राजा, सियाराम वर्मा, महेंद्र पाल सिंह, सतेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, हिमांशु, हरीश कुमार, मान सिंह, महिपाल सिंह, डॉ. महेंद्रपाल, अशोक कुमार सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed