फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sanskrit Board Exam: Four candidates remained absent

संस्कृत बोर्ड परीक्षा : गैर हाजिर रहे चार परीक्षार्थी

Sat, 17 Feb 2024 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit Board Exam: Four candidates remained absent
पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षाथीZ । स्रोत - ​शिक्षक
पीलीभीत। संस्कृत बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन चित्रकला की परीक्षा हुई। सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। दूसरे दिन दोनों पालियों में चार परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी भी रही।
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से प्रारंभ हो गई है, जो 29 फरवरी तक चलेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खमरियापुल के प्रभारी प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव ने बताया कि परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पुलिस बल की मौजूदगी में चल रहीं हैं।
विज्ञापन

सघन तलाशी के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। यहां पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक ने दुग्धेश्वर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. तोहत्तर पाल की तैनाती की है। शुक्रवार को प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय के चित्रकला की परीक्षा में पंजीकृत 13 विद्यार्थियों में से 9 तो दूसरी पाली में 12 में से 11 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वाह्य सचल दल प्रभारी सुखविंदर कौर ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed