{"_id":"649f2bc98bcaac03f900d754","slug":"sankirtan-mandal-donated-blood-for-thalassemia-victims-pilibhit-news-c-121-1-pbt1004-367-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संकीर्तन मंडल ने थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संकीर्तन मंडल ने थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए किया रक्तदान
Sat, 01 Jul 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान करता संकीर्तन मंडल का सदस्य।
पीलीभीत। शहर के अग्रवाल सभा भवन में बृज रस महोत्सव के अंतर्गत राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 70 यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जो थैलेसीमिया पीड़ितों के काम आएगा। संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने बताया नर सेवा-नारायण सेवा के उद्देश्य से रक्तदान किया है।
शुक्रवार को रक्तकोष की टीम ने प्रारंभिक जांचें करने के बाद रक्तदान कराया। भागवत व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री ने बताया कि जिले में थैलेसीमिया के काफी मरीज हैं। उन्हें रक्त की आवश्यकता होती है। शिविर में 70 लोगों ने रक्तदान किया है। इनमें शहर के अलावा पूरनपुर, कलीनगर और बरेली के लोग भी शामिल रहे। इस मौके पर प्रदीप पेशकार, शशांक अग्रवाल, विश्वनाथ अतुल, दीपक, प्रदीप आदि का सहयोग रहा।