फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sanjay's record to get the most votes

सबसे अधिक वोट हासिल करने का रिकार्ड संजय के नाम

Sat, 11 Mar 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 11 Mar 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
Sanjay's record to get the most votes
सबसे अधिक वोट हासिल करने का रिकार्ड संजय के नाम
विधान सभा चुनाव में जिले की चारों सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। पीलीभीत शहर सीट से विधायक चुने गए संजय गंगवार ने सबसे अधिक 1,35,865 मत प्राप्त किया जबकि सर्वाधिक 58034 मतों के अंतर से चुनाव जीतने का रिकार्ड बरखेड़ा विधान सभा सीट से विधायक चुने गए किशन लाल राजपूत ने बनाया। पीलीभीत शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय गंगवार चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने ऐतिहासिक 1,35,865 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद को 43048 मतों के अंतर से पराजित किया। यहां बसपा के अरशद खां को मात्र 14,399 मत ही प्राप्त हो सके। बरखेड़ा विधान सभा सीट पर भाजपा के किशनलाल राजपूत निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने 1,04512 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार एवं राज्यमंत्री हेमराज वर्मा को रिकार्ड 58034 मतों के अंतर से पराजित किया। शहर के प्रमुख सर्जन एवं बसपा प्रत्याशी डा. शैलेंद्र गंगवार को यहां कुल 26560 मत ही मिल सके।
विज्ञापन

पूरनपुर (सुरक्षित) सीट पर भी भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया। भाजपा के बाबूराम पासवान ने यहां सपा के निवर्तमान विधायक पीतमराम को 39,210 मतों के अंतर से पराजित किया। बाबूराम को 1,28,386 मत प्राप्त हुए। यहां बसपा के केके अरविंद 20096 मत ही प्राप्त कर सके। 
विज्ञापन

बीसलपुर विधान सभा सीट पर एक बार फिर भाजपा के अगयश रामसरन वर्मा ने कब्जा जमा लिया है। उन्होंने 1,03,368 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्धंदी पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू को 40988 मतों के अंतर से पराजित किया। यहां पूर्व सांसद स्व. परशुराम गंगवार की पुत्री एवं बसपा प्रत्याशी दिव्या गंगवार को 45131 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed