फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Salary of teacher who went to Canada without permission stopped, preparation for suspension also

Pilibhit News: बिना अनुमति कनाडा गई शिक्षिका का रोका वेतन, निलंबन की भी तैयारी

Sat, 25 May 2024 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Salary of teacher who went to Canada without permission stopped, preparation for suspension also
पीलीभीत। शिक्षा विभाग से बिना अनुमति कंपोजिट विद्यालय चंदोई की इंचार्ज शिक्षिका के कनाडा जाने के मामले में अब निलंबन की तैयारी चल रही है। इधर खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

विदेश जाने के लिए संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों की अनुमति जरूरी है। इसके लिए शासन का भी आदेश है। बावजूद इसके यहां कंपोजिट विद्यालय चंदोई की इंचार्ज शिक्षिका साजदा खातून ने अनुमति का इंतजार नहीं किया। बिना अनुमति के ही वह कनाडा और टोरंटो पहुंच गईं।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर मरौरी के बीईओ शिव शंकर मौर्य ने शिक्षिका से बात की तो पुष्टि हो गई। बीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट बीएसए को दी। बीएसए ने रिपोर्ट के आधार पर कनाडा गई शिक्षिका के वेतन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही निलंबन की भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षिका पर अन्य कई आरोपों और शिकायतों को लेकर भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
...........
वेतन की रिकवरी कराए जाने की मांग
शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद के रहने वाले शमसुल हसन ने खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी को दिए पत्र में कहा है कि कंपोजिट विद्यालय चंदोई की इंचार्ज अध्यापिका साजदा खातून के विरुद्ध नवंबर 2020 से अब तक लगातार गंभीर शिकायतें की जा रही हैं। इसके साथ साक्ष्य भी दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो की गई है। उन्होंने अध्यापिका के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करते हुए वेतन आहरण पर रोक लगाने एवं रिकवरी की कार्रवाई करने की मांग भी की है।

............
बिना अनुमति के विदेश गई शिक्षिका के वेतन पर रोक लगा दी गई है। जब तक अनुमति नहीं आती है तब तक का वेतन नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य कई गंभीर शिकायतों को लेकर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अमित कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed