फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Salary of 11 center in-charges cut due to wheat not being purchased as per target

Pilibhit News: लक्ष्य के अनुरूप गेहूं खरीद न होने पर 11 केंद्र प्रभारियों का वेतन काटा

Sun, 14 Apr 2024 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Salary of 11 center in-charges cut due to wheat not being purchased as per target
पीलीभीत। शासन की ओर से गेहूं खरीद का प्रतिदिन के लिए निर्धारित लक्ष्य पूरा न करना केंद्र प्रभारियों को महंगा पड़ गया। एआर-कोऑपरेटिव ने लापरवाही पर 11 केंद्र प्रभारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रत्येक केंद्र प्रभारी को दो दिनों में पांच साै क्विंटल गेहूं की खरीद करने को कहा है।
विज्ञापन

कटाई और निकासी तेज होने के साथ ही मंडी में गेहूं की आवक बढ़ गई है। ऐसे में प्रशासन का पूरा जोर किसानों का गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदने पर है। इसकी समीक्षा भी की जा रही है। शुक्रवार को जब पीसीयू, पीसीएफ और यूपीएसएस के जिला प्रबंधकों ने एजेंसी के केंद्रों पर खरीद की समीक्षा की तो 11 क्रय केंद्र प्रभारियों की दैनिक खरीद लक्ष्य से काफी कम पाई गई।
विज्ञापन

समीक्षा रिपोर्ट जिला प्रबंधकों ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को दी। सहायक आयुक्त ने केंद्र प्रभारियों की लापरवाही मानते हुए एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही निर्देश है कि ऐसे सभी केंद्र प्रभारी दो दिनों में पांच सौ क्विंटल की खरीद करें। अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
इन केंद्र प्रभारियों पर हुई कार्रवाई
पीसीयू के जिला सहकारी विकास संघ के एट परेवा वैश्य के प्रभारी कालीदास, बी-पैक्स के जोगीठेर के भरत गंगवार, अमृता सहकारी संघ एट बीसलपुर मंडी सप्तम के जोगराज, बिलसंडा सहकारी संघ एट बीसलपुर मंडी अष्टम के रजनीश, बी-पैक्स लिमिटेड जशोली दिवाली एट बीसलपुर मंडी षष्टम के सुरेंद्र, बीे पैक्स लिमिटेड बरातबोझ एट निसरा हाट के अशोक कुमार, बी-पैक्स लिमिटेड करगैना एट सरदारनगर के चरनजीत, बीसलपुर मंडी नवम के रजनीश, घुघचईया समिति परिसर के ऋषि कांत, अभयपुर शाहगढ़ एट भैरोकलां के अभिनव और पीसीएफ के नवदिया रोहनिया के अनुज कुमार पर कार्रवाई की गई है।

.......
वर्जन
जिला प्रबंधकों की रिपोर्ट में इन केंद्रों के प्रभारियों की लापरवाही सामने आने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। सभी को चेतावनी दी गई है।- डॉ. प्रदीप कुमार सिंह,सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed