फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   salary cut

ड्यूटी में लापरवाही पर दो लेखाधिकारी का वेतन रोका

Thu, 31 Dec 2020 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
salary cut
पीलीभीत। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार रात समीक्षा बैठक की, इसमें ब्लॉक स्तर पर गठित लेखाधिकारी के ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा तबादले के बाद पूरनपुर और ललौरीखेड़ा के लेखाधिकारी द्वारा कार्यभार ग्रहण न करने पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांधी सभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम पुलकित खरे ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। जेएसवाई, मातृ वंदना समेत अन्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि बरखेड़ा और बीसलपुर के बीसीपीएम ब्लॉक कम्यूनिटी मैनेजर के द्वारा कोई भी प्रशिक्षण कार्य नहीं कराया जा रहा है। ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर दोनों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जेएसआई योजना में भुगतान को लेकर मिली घपलेबाजी की शिकायतों के आधार पर सीएमओ ने पूरनपुर और ललौरीखेड़ा के लेखाधिकारी का तबादला कर दिया था। मगर तबादला होने के बाद भी अभी तक दोनों ने उसके अनुसार दूसरी जगह ज्वाइन नहीं किया। इस पर मुख्य लेखाधिकारी और सीएमओ को दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि दोनों लेखाधिकारी को चेतावनी दी गई है। अगर उन्होंने तत्काल ज्वाइन नहीं किया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed