फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sakshi became Miss and Shivam became Mr. Pilibhit in Rotary Sharad Mela

Pilibhit News: रोटरी शरद मेले में साक्षी मिस और शिवम बने मिस्टर पीलीभीत

Sun, 14 Dec 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 14 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sakshi became Miss and Shivam became Mr. Pilibhit in Rotary Sharad Mela
रोटरी शरद मेले में मिस पीलीभीत चुनी गई साक्षी और  मिस्टर पीलीभीत शिवम स्रोत : रोटरी क्लब सदस्य
पीलीभीत। रोटरी क्लब की ओर से शहर के रामा काॅलेज मैदान में आयोजित शरद मेले में रविवार को हुई विविध प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साक्षी को मिस और शिवम मिस्टर पीलीभीत चुने गए। फेस पेंटिंग में दीया राजपूत और फायरलेस कुकिंग में योग्या ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

आजा नचले कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने समा बांध दिया। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अनुरिता सक्सेना, रचित, रेणु अग्रवाल, डॉ. राहुल, सुरुचि शर्मा रहे। फेस पेंटिंग के संयोजक रवि अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, उमेश चंद्र, साधना अग्रवाल, कोमल अग्रवाल आदि रहे। इसमें सीनियर वर्ग में दीया राजपूत प्रथम रहीं। जूनियर वर्ग में अंबिका वर्मा प्रथम, नितिका द्वितीय और रक्षिता राज तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

फायर लेस कुकिंग में जूनियर वर्ग में योग्या सक्सेना प्रथम, समीक्षा व अथर्व दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर में प्रथम अर्चना, द्वितीय निर्भया व साहिल तृतीय रहे। पेंसिल स्केच सीनियर वर्ग में प्रियांशु प्रथम, स्वाति द्वितीय, बबली तृतीय स्थानी पर रहीं। जूनियर में विप्लव प्रथम, महिमा द्वितीय और नीतीशा तृतीय रहीं। जुगनू जादूगर ने अपने करतब दिखाए। मीडिया प्रभारी डॉ. एसपीएस संधू ने बताया कि मेले में अगला मुख्य आकर्षण फैशन शो, मेरी आवाज सुनो और अहसान कुरैशी की कॉमेडी रहेगी। कार्यक्रम में रोटरी के मंडलाध्यक्ष राजन विद्यार्थी, पूर्व मंडलाध्यक्ष किशोर कटरु व नव निर्वाचित मंडलाध्यक्ष विनय कृष्णा भी उपस्थित रहे।

रोटरी शरद मेले में मिस पीलीभीत चुनी गई साक्षी और  मिस्टर पीलीभीत शिवम स्रोत : रोटरी क्लब सदस्य

रोटरी शरद मेले में मिस पीलीभीत चुनी गई साक्षी और  मिस्टर पीलीभीत शिवम स्रोत : रोटरी क्लब सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed