फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Saints are camping even after the protest is over

Pilibhit News: धरना खत्म होने के बाद भी डेरा डालें हैं संत

Sun, 01 Oct 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 01 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Saints are camping even after the protest is over
- बोले- अब तक नहीं मिला पट्टा निरस्त कराने का विधायक से लिखित पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलसंडा। तालाब का पट्टा निरस्त कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे साधु संतों ने शुक्रवार को आंदोलन समाप्त कर दिया। इसके बावजूद वे शनिवार को डेरा डाले बैठे रहे। उनका कहना है कि चार अक्तूबर तक सभी यहीं पर रहेंगे।

गांव दियूरिया खुर्द में तालाब का पट्टा निरस्त कराने के लिए संत हनुमान दास के समर्थन में क्षेत्र के कई साधु संत धरने पर बैठ गए। हनुमान दास की मांग थी कि तालाब का पट्टा निरस्त कर दिया जाए क्योंकि उसमें मछली पालन किया जा रहा था । जिसकी दुर्गंध से कुटिया पर बैठने में दिक्कत हो रही थी। हनुमान दास के समर्थन पर नौ दिन तक साधु संत धरने पर बैठे रहे और शुक्रवार को विधायक विवेक वर्मा और पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा के आश्वासन के बाद धरने को समाप्त कर दिया गया। धरने का नेतृत्व कर रहे सत्यागिरी महाराज ने बताया की विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया है, लेकिन अभी तक उन्हें लिखित रूप से कोई पत्र नहीं मिला है जिसके इंतजार में वह चार तारीख तक तक बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed