फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sachin's victory Saregama The appeal of voting

सारेगामा में सचिन की जीत  को वोटिंग की अपील

Fri, 10 Jun 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 10 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sachin's victory Saregama The appeal of voting
ज‌िताने की अपील - फोटो : pilibhit, beureu
जीटीवी पर प्रसारित होने वाले सारेगामापा 2016 मेें अपनी सुर लहरियों के दम पर पहले 100 में से टॉप 25वें और अब टॉप आठवें स्थान पर मुकाम हासिल कर चुके सचिन को आपका थोड़ा स्नेह और प्यार टॉप-थ्री पर पहुंचा सकता है। 12 जून  की रात को 9.30 बजे से शुरू होने वाली वोटिंग के लिए सचिन के शुभचिंतक और रिश्तेदार शुक्रवार को शहर में लोगों से वोटिंग की अपील करते नजर आए। 
विज्ञापन

जिला लखीमपुर के रहने वाले सचिन कुमार वाल्मीकि जीटीवी पर प्रसारित होने वाल सारेगामापा 2016 में भाग ले रहे हैं। इसमें सचिन टॉप 25वें और टॉपटेन में जगह बनाने के साथ ही वर्तमान में टॉप-8वें स्थान पर हैं। अब टॉप थ्री के लिए उसे संघर्ष करना है। इसमें उसकी गायन प्रतिभा के साथ आपका वोट उसे आगे बढ़ा सकता है। 12 जून को रात 9.30 बजे शुरू होने वाली वोटिंग के माध्यम से आप सचिन का सहयोग कर सकते हैं। शहर में रहने वाले सचिन के भाई अमन एवं दोस्तों सर्वजीत, नीरज वाल्मीकि, मनोज चौहान, विदुरराज सिंह ने शहर में भ्रमण कर लोगों से उसे वोट देने की अपील की, साथ ही वोटिंग का तरीका भी समझाया। अमन ने बताया कि लोगों से अपील के साथ ही शहर में फ्लिैक्सी भी लगवाई जा रही है। 
विज्ञापन


ऐसे कर सकते हैं वोटिंग
12 जून की रात 9.30 बजे से 13 जून की सुबह 9.00 बजे तक होने वाली वोटिंग के लिए आप डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ओजी डॉॅट कॉम पर सचिन के पक्ष में वोटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल से वोटिंग करने के लिए एसआरजीएमपी स्पेस एसएसी टाइप कर 57575 पर मैसेज भेज सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed