{"_id":"626d89fc6f6de47a8b67c7f8","slug":"russian-dancer-danced-in-engagement-of-leader-brother-officers-of-many-departments-including-police-were-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: नेता के भाई की सगाई में रशियन डांसर ने लगाए ठुमके, पुलिस समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: नेता के भाई की सगाई में रशियन डांसर ने लगाए ठुमके, पुलिस समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद
Sun, 01 May 2022 12:41 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 01 May 2022 12:41 AM IST
सार
नेतागिरी चमकाने व समारोह में शामिल लोगों के मनोरंजन के लिए दिल्ली से एक रशियन डांसर बुलाई गई। जानकारी के मुताबिक समारोह में पुलिस समेत कई विभागों के अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
रशियन डांसर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर की एक निजी पार्टी में रशियन डांसर ने जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पूरनपुर के एक होटल में कद्दावर नेता के भाई की सगाई थी।
विज्ञापन
नेतागिरी चमकाने व समारोह में शामिल लोगों के मनोरंजन के लिए दिल्ली से एक रशियन डांसर बुलाई गई। जानकारी के मुताबिक समारोह में पुलिस समेत कई विभागों के अधिकारी भी शामिल थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पूरनपुर कोतवाली थानाध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच जारी है।
विज्ञापन