फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rural road accident in road accident

सड़क हादसे में ग्रामीण की जान गई

Sun, 16 Apr 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 16 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
 पूरनपुर रोड पर जरा गोदाम के ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पोते की किताबें लेकर पूरनपुर से घर लौट रहे बाइक सवार अधेड़ की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने यूपी 100 की गाड़ी और एंबुलेंस देरी से पहुंचने का भी आरोप लगाया। गजरौला थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गढ़ा निवासी 55 वर्षीय मंगत सिंह पुत्र मक्खन सिंह खेती करते थे। शनिवार दोपहर को वह बाइक से अपने पोते की स्कूल किताबें लेने पूरनपुर गए थे। देर शाम बाइक से वापस घर आ रहे थे कि पूरनपुर रोड पर जरा गोदाम के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मंगत सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद घायल को पहले गजरौला के एक क्लीनिक पर दिखाया। जहां हालत गंभीर होने पर उनको लेकर पीलीभीत निजी अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि कॉल करने के करीब चालीस मिनट बाद यूपी 100 की गाड़ी व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जब तक परिवार वाले प्राइवेट वाहन से घायल को लेकर निकल गए। मृतक की पत्नी अमरजीत कौर ने बताया कि उसके दो पुत्र हरदीप सिंह व बलदेव सिंह है। बेटा बलदेव जर्मन में रहता है। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़े थे। 
विज्ञापन

वैभव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed