फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rupee terrorist burnt effigies of Ravana

आतंकवादी रूपी रावण का पुतला फूंका

Tue, 11 Oct 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 11 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा परंपरागतढंग से मनाया गया। कई स्थानों पर शस्त्र पूजन भी हुए। क्षत्रिय महासभा ने आतंकवाद रूपी रावण का पुतला दहन किया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में मुख्य संरक्षक डॉ. पीडी सिंह के आवास पर मंगलवार को विजयादशमी व शस्त्र पूजन समारोह हुआ। इसकी शुरुआत हवन पूजन, ध्वज वंदन से हुई। मुख्य संरक्षक, दिग्विजय सिंह, अर्जुन सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह व सभा के राष्ट्रीय महासचिव सुखवीर सिंह भदौरिया ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पुरोहितों द्वारा यज्ञ कराया गया। मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से शस्त्र पूजन किया गया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता को सर्वोपरि बताते हुए एकजुट रहने का आह्वान किया और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। आर्थिक रूप के कमजोर क्षत्रियों के पाल्यों की उचित शिक्षा पर जोर दिया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों के बीच आतंकवाद रूपी रावण का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर राकेश प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, संजय सिंह तोमर, अनिल सिंह, वीरेद्र पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, सत्यपाल सिंह चौहान, रेखा परिहार, नरोत्तम सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, अनूप चौहान, अमित राठौर, इंद्रेश सिंह, रणधीर सिंह, मीना सिंह, सुदेश सिंह, इंद्रजीत सिंह, भगवान सिंह, मुनेंद्र पाल, राजेश सिंह, शिशुपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। घरों में पूजा की गई। व्यापारियों ने अपने बही खातों का पूजन किया। क्षत्रियों समेत अन्य लोगों ने शस्त्र पूजन किया। इधर दुधियाखुर्द मेें बृजेश भदौरिया के आवास में दशहरा मनाया गया। इस दौरान राजस्थान से आए कुंवर योगेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि क्षत्रियों ने समाज की दिशा और दशा तय की है। समाज को संगठित कर मजबूत करने की जरूरत है। ठाकुर हरपाल सिंह व आशुतोष राठौर ने गरीब कन्याओं की शिक्षा और विवाह पर जोर दिया। बृजेश भदौरिया ने हर साल एक गरीब कन्या की शादी करने का संकल्प लिया। संचालन कौशलेंद्र भदौरिया ने किया। वीरपाल, प्रकाश सिंह तोमर, डॉ. संजीव सिंह, अशोक सिंह तोमर, गुड्डू सिंह, निवेश सिंह, महेंद्र सिंह, गजेंद्र पाल सिंह, जयवीर सिंह, मुन्ने सिंह, श्यामपाल सिहं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। लोगों ने घरों में भगवान गणेश, लक्ष्मी व कुबेर की पूजा अर्चना की। व्यापारियों ने घरों के अलावा अपने प्रतिष्ठानों में भी पूजा की। इस दौरान व्यापारियों ने अपने कानों में जौ की बालियां लगाकर पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। कुछ लोगों ने शमी के पेड़ का पूजन किया। इधर शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी के युवाओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई की और शाम को बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया। इस मौके पर हर्षित अवस्थी, सिद्धार्थ अवस्थी, विनीत अवस्थी, प्रवेश, विकास, साहिल, अभिनव, अमित, आलोक आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed