फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rupa Bisht became the first police station of the district, took command of Gajraula

Pilibhit News: जिले की पहली थानेदार बनीं रूपा बिष्ट, गजरौला की संभाली कमान

Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rupa Bisht became the first police station of the district, took command of Gajraula
पीलीभीत। मुख्यमंत्री के महिला थाने के अलावा भी किसी एक थाने की महिला सब इंस्पेक्टर या इंस्पेक्टर को कमान सौंपने के आदेश के बाद जिले की पहली महिला थानेदार होने का गौरव रूपा बिष्ट को मिला है। एसपी अतुल कुमार ने उन्हें गजरौला थाने की कमान सौंपी है। अब तक वह कोतवाली सदर में उपनिरीक्षक थीं।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने से पहले ही यूपी के प्रत्येक जिले में एक थाना महिलाओं के लिए आरक्षित करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दिए हैं। जिलों में महिला थाने के अलावा किसी एक सामान्य थाने की कमान महिला इंस्पेक्टर के हाथों में देने के लिए कहा गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री से इस बाबत निर्देश मिलने के बाद एसपी अतुल शर्मा ने सदर कोतवाली में तैनात महिला उप निरीक्षक रूपा बिष्ट को गजरौला थाने का प्रभार सौंपा है। प्रभारी निरीक्षक थाना गजरौला प्रभाष चंद्र को अपराध शाखा में भेजा गया है। एसपी ने बताया शासन के निर्देशों के क्रम में तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed