फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rules are on the hook in PTR... entered on bike, irrigation workers reached near the tiger

Pilibhit News: पीटीआर में नियम खूंटी पर... बाइक पर बैठकर प्रवेश, बाघ के पास पहुंच गए सिंचाई कर्मी

Fri, 20 Dec 2024 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 20 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rules are on the hook in PTR... entered on bike, irrigation workers reached near the tiger
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रतिबं​धित क्षेत्र में घुसे निजी वाहनों के पास में घूमता बाघ। स्रोत वा
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में निजी वाहनों से प्रवेश न करने देने और बाघ के नजदीक न जाने का नियम खूंटी पर है। नहर पटरी की साफ-सफाई के नाम पर बुधवार को जंगल में निजी वाहनों से घुसे सिंचाई विभाग के कर्मचारी बाघ के एकदम करीब पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन

गनीमत रही कि बाघ हमलावर नहीं हुआ। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। वन विभाग ने सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों को चेतावनी दी है। बाइक को सीज करने के साथ ही एक व्यक्ति पर जुर्माना भी लगाया गया है। कुछ समय पूर्व में जंगल निजी वाहनों के प्रवेश मामले में विभाग चुप है।
विज्ञापन


जंगल के बीच से गुजर रही नहर की पटरी पर सिंचाई विभाग काम करा रहा है। इसको लेकर पीटीआर प्रशासन ने कुछ निजी वाहनों को शर्तों के साथ प्रवेश की अनुमति दी थी। बुधवार को शाम के समय एक निजी कार और बाइक पर बैठकर कुछ लोग जंगल की पक्की पटरी पर घूम रहे बाघ के एकदम करीब पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर यह लोग वाहनों से उतरने के बाद वीडियो बनाने लगे। इन वाहन चालकों को खुद की सुरक्षा का ख्याल तो था नहीं, जंगल के नियमों से भी बेपरवाह नजर आए। इस दौरान कई सफारी वाहन भी पक्की पटरी पहुंच गए। गनीमत रही कि बाघ ने हमला नहीं किया।
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात करने के साथ ही चेतावनी दी गई है। बाइक को सीज किया गया है। एक व्यक्ति पर जुर्माना भी लगाया है।


बाघों का स्वभाव बदला तो पड़ेगा पर्यटन पर असर
इन दिनों जंगल में दखल कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। जंगल सफारी में लगातार बाघ दिख रहे हैं। कई बार वाहन चालक बाघ के बिल्कुल करीब पहुंच जा रहे हैं। करीब एक माह पूर्व दो जिप्सी चालक और गाइड बाघ के बिल्कुल करीब पहुंच गए थे। वीडियो वायरल होने पर इन्हें 15 दिन के लिए निलंबित किया गया था। बुधवार को भी इसी तरह की घटना हुई। निजी वाहन भी जंगल में दौड़ रहे हैं। ऐसे में बाघों का स्वभाव बदलने की आशंका बढ़ गई है। विशेषज्ञों के माने अगर बाघ का स्वभाव बदला तो पर्यटन मुश्किल हो जाएगा।


फोटो: 20
रसूखदार और अपनों को अभयदान

पीलीभीत। बीते 15 दिनों में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में नियमों की धज्जियां कई बार उड़ी हैं। पहले पीटीआर के प्रतिबंधित क्षेत्र में राज्यमंत्री संजय गंगवार के काफिले का वीडियो वायरल हुआ। काफिले में पांच निजी वाहन जंगल में दौड़ते दिखे। लाइट भी जलाई गई। इसकेे बाद पीटीआर के पशु चिकित्सक दक्ष गंगवार का थार दौड़ाने का वीडियो वायरल हुआ। अब सिंचाई विभाग कर्मचारियों का बाघ के पास जाने का वीडियो सामने आया है। पीटीआर के जिम्मेदारों ने सिंचाई विभाग को तो चेतावनी दी। रसूखदार और अपनों को अभयदान दिया जा रहा है। पीटीआर के अधिकारी इस मामले में बोलने के लिए भी तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed