फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   RTE: Help desk will be set up to help parents

आरटीई : अभिभावकों की मदद के लिए बनेगी हेल्प डेस्क

Fri, 01 Nov 2024 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
RTE: Help desk will be set up to help parents
पीलीभीत। अनिवार्य शिक्षा अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में 25 फीसदी गरीब विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण दिसंबर में शुरू होगा। इस योजना में आवेदन कराने वाले अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। विभाग ने इस संबंध में तैयारियां शुरू कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया आगामी शिक्षा सत्र के लिए पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार के तहत हर वर्ष निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए 25 प्रतिशत सीट सुरक्षित रहती हैं। इसके लिए अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। पिछले वर्ष काफी संख्या में बच्चे प्रवेश से वंचित रह गए थे। कारण था कि पूरी प्रक्रिया के बाद भी बच्चे अप्रैल में प्रवेश नहीं कर सके थे। प्रक्रिया भी एक ही थी।
विज्ञापन

इस बार शासन ने बच्चों की सुविधा के लिए चार चरणोंं में आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की है। इसके तहत पहला चरण दिसंबर से शुरू किया जाएगा। चार चरणों में होने वाली प्रक्रिया मार्च तक पूरी की जाएगी। ताकि अप्रैल में सभी बच्चों का प्रवेश संभव हो सकें। ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसके लिए बीएसए कार्यालय परिसर में हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबरों भी जारी किए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया तैयारी की जा रही है। आगामी माह से प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed