{"_id":"657ee6b030b42df97d0e7212","slug":"rss-workers-will-distribute-akshat-of-ayodhya-house-to-house-in-pilibhit-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: घर-घर बांटे जाएंगे राम नगरी अयोध्या से आए अक्षत, आरएसएस की ओर से चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: घर-घर बांटे जाएंगे राम नगरी अयोध्या से आए अक्षत, आरएसएस की ओर से चलेगा विशेष अभियान
Sun, 17 Dec 2023 05:46 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 17 Dec 2023 05:46 PM IST
सार
पीलीभीत जिले में अयोध्या से आए अक्षत घर-घर बांटे जाएंगे। इसके लिए आरएसएस विशेष अभियान चलाएगा। रविवार को बरखेड़ा व बीसलपुर में हुए कार्यक्रमों में आरएसएस पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में राम नगरी अयोध्या से आए अक्षत गांव-गांव जाकर घर-घर बांटे जाएंगे। इसको लेकर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रविवार को बरखेड़ा व बीसलपुर में हुए कार्यक्रमों में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के पदाधिकारियों ने इस बारे में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
बरखेड़ा कस्बे के कृष्ण लीला मैदान पर श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण खंड समन्वय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आरएसएस के विभाग संघचालक ओमप्रकाश ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया 1 से 15 जनवरी तक क्षेत्र के प्रत्येक गांव में राम मंदिर निमंत्रण एवं अक्षत प्रत्येक घर में पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर में अक्षत पहुंचाने के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन
बीसलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र ने रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित खंड स्तरीय हिंदू सम्मेलन में कहा कि इस अभियान के तहत अयोध्या से आए अक्षत घर-घर बांटे जाएंगे। अक्षत के साथ भगवान श्रीराम का फोटो भी दिया जाएगा। इस दौरान सभी मंदिरों में रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ होगा। शाम को दुकानों और घरों में दीपावली जैसी सजावट की जाएगी।
विज्ञापन