फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rs 11 lakh taken from an acquaintance to buy property

Pilibhit News: प्रापर्टी खरीदने के लिए परिचित से लिए 11 लाख रुपये हड़पे

Sun, 25 Feb 2024 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Rs 11 lakh taken from an acquaintance to buy property
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। प्रापर्टी के लिए उधार लिए 11 लाख रुपये परिचित ने हड़प लिए। जब युवक ने रुपये वापस मांगे तो उसको जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के एकता नगर कॉलोनी निवासी अजय कुमार जैसवाल पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि मोहल्ला गफ्फार खां निवासी राम अवतार पुत्र राधेलाल से उनकी जान पहचान थी। राम अवतार ने उनसे प्रापर्टी खरीदने के बहाने दो बार में 11 लाख रुपये उधार ले लिए।
विज्ञापन

दो माह में रुपये वापस करने का वादा किया। काफी समय बीतने के बाद भी जब रुपये वापस नहीं किए तो उसने रुपये वापस मांगे लेकिन आरोपी ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। 17 जुलाई 2023 को शाम छह बजे जब उन्होंने राम अवतार से अपने 11 लाख रुपयों की मांग की तो राम अवतार ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि मुकदमे की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed