{"_id":"6590684eb3e8cd433f0f2516","slug":"rpf-sent-notice-to-the-prime-minister-regarding-stopping-the-train-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-10062-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रेन रोकने के मामले में आरपीएफ ने प्रधानपति को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रेन रोकने के मामले में आरपीएफ ने प्रधानपति को भेजा नोटिस
विज्ञापन
पूरनपुर। ट्रेन रोकने के मामले में आरपीएफ ने जांच शुरू कर प्रधानपति समेत तीन लोगों को नोटिस भेजकर तलब किया है। उधर, दुधियाखुर्द अंडरपास में भरा पानी निकाल तो दिया गया, लेकिन नीचे से स्रोत खुला होने से थोड़ी देर में फिर जलभराव हो गया।
बुधवार को ट्रेन रोककर प्रदर्शन करने के मामले में आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। धर्मापुर के प्रधानपति समेत तीन लोगों को नोटिस भेजकर शनिवार को आरपीएफ ने थाने बुलाया था। धर्मापुर के प्रधानपति अर्जुन वर्मा ने बताया कि ट्रेन को रोककर धरना-प्रदर्शन में वह शामिल नहीं थे। किसी वीडियो, फोटो में उनका फोटो भी नहीं है। इसके बाद भी आरपीएफ की ओर से उन्हें नोटिस दिया गया है।
इधर, दुधियाखुर्द रेलवे स्टेशन के समीप अंडरपास में भरे पानी को सुबह में निकाला गया। स्रोत बंद न किए जाने के कारण शाम तक अंडरपास में पुन: जलभराव हो गया। आसपास के लोगों का कहना है कि तराई के इलाके में जलस्रोत काफी ऊपर होने के कारण अधिकांश अंडरपास में बगैर बरसात ही पानी आ जाता है। इस कारण अंडरपास में जलभराव से निजात नहीं मिल पा रही है।