फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   RPF in accident ASI and two dead

हादसों में आरपीएफ के  एएसआई समेत दो मरे

Sun, 29 May 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 29 May 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
RPF in accident ASI and two dead
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
टनकपुर हाइवे पर तेज रफ्तार दो मौतों का सबब बनीं। न्यूरिया क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में आरपीरएफ के एएसआई समेत दो की मौत हो गई। एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

हाथरस जिले के सिकदंरा राऊ के रहने वाले 55 वर्षीय सुनील कुमार गोयल आरपीएफ में एएसआई हैं। वर्ष 2013 से इनकी तैनाती पीलीभीत में चल रही है। शनिवार को विभागीय कार्य से वह उत्तराखंड के खटीमा गए थे। इनके साथ आरपीएफ का सिपाही दीपक सिंह राणा भी था। देर शाम काम निपटाकर दोनों बाइक से पीलीभीत लौट रहे थे। टनकपुर हाइवे पर जय हनुमान पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां एएसआई सुधीर कुमार को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिपाही की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। एसओ दलवीर वर्मा ने बताया कि हादसे में बेटे धीरज की ओर से तहरीर मिली है। ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


तीन बच्चे कर 
रहे हैं पढ़ाई 
मृतक एएसआई सुनील कुमार ने हाल ही में बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में डिफेंस कालोनी में अपना मकान बनवा लिया था। इसी में उसका परिवार रह रहा है। पत्नी किशनलता तीन बच्चों के साथ रहती है। बेटी चंद्रप्रभा (25) बीएड कर रही है। बड़ा बेटा तेईस वर्षीय धीरज एमकॉम और छोटा बेटा विनीत बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। अभी हाल ही में तीन दिन पहले मृतक एएसआई अपने घर बरेली गए थे। जहां परिवार के साथ कुछ पल बिताए और जल्द छुट्टी लेकर दुबारा घर आने की बात कही थी। पर अफसोस...इस तरह उनकी मौत की खबर आएगी, किसी ने सोचा भी न था। हर कोई अचानक मौत की खबर मिलने से बदहवाश है। पत्नी किशनलता हादसे को स्वीकार ही नहीं कर पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ का पूरा स्टाफ गमगीन 
दुखद हादसे की सूचना मिलने के बाद से आरपीएफ का पूरा स्टाफ गमगीन है। साथी की मौत को लेकर हर कोई दुख व्यक्त कर रहा है। पोस्टमार्टम हाउस पर भी आरपीएफ थाने के इंस्पेक्टर प्रणय कुमार पूरे स्टाफ के साथ मौजूद रहे। परिवार के लोगों से बातचीत कर उनको ढांढस बंधाया। 


टांडा कालोनी के पास अज्ञात युवक की मौत
पीलीभीत। शनिवार रात में ही टांडा कालोनी के पास अहरवाड़ा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। हाइवे पर लहूलुहान हालत में युवक का शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई। राहगीरों से हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त करने में सफलता नहीं मिल सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। शव के पास से एक कंबल भी मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed