फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rotary colorful Dussehra Fair debut

रोटरी दशहरा मेले का रंगारंग आगाज

Sun, 02 Oct 2016 11:06 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
रोटरी दशहरा मेले का रंगारंग आगाज हुआ। पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। पहले दिन फैंसी ड्रेस, नृत्य, रंगोली सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। देर रात तक लोगों ने मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब की ओर से शहर के राम इंटर कॉलेेज में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। रविवार शाम को एसपी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने मेले के बेहतर प्रबंधन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लोगों को त्योहार की खरीद में सुविधा होगी। वहीं प्रतिभाओं को निखरने का मौका भी मिलेगा। मेले में पहले दिन सबसे पहले फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। विभिन्न ग्रुप के प्रतिभागियों ने अलग-अलग परिधान पहनकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, रंगोली में स्कूली छात्राओं व युवतियों ने हुनर दिखाया। मेला का मुख्य आकर्षण आजा नच ले कार्यक्रम रहा। विभिन्न स्कूल और डांस एकेडमी के प्रतिभागियों ने जलवा बिखेरा। इसके अतिरिक्त नेल्स आर्ट और कार्टून सहित कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। शहरवासियों ने देर रात तक मेले का आनंद लिया। इस मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, मेला चेयरमैन देवेश बंसल, परविंदर सिंह सैहमी, क्लब सचिव ब्रजलाल, अवधेश गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल, डीपीएस बख्शी, मंजू बख्शी, संजय अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रवि अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, साधना अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, डेजी अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, निशा अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विकास अग्रवाल, रितु अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, ललित कोहली, अनिल अग्रवाल, रेनू रस्तोगी, विपिन अग्रवाल, अनु अग्रवाल, हरमेश संधू, परेश अग्रवाल, प्रियांशी अग्रवाल, राहुल अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेरी आवाज सुनों में गूंजेंगे तराने
रोटरी दहशरा मेले में सोमवार को शाम मेरी आवाज सुनो के तहत गायन प्रतियोगिता होगी। जूनियर और सीनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के चयन के लिए रविवार को बेहनर कॉलेज में रंजीत सैहमी, अरविंद गुप्ता, सुमन गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, शलिनी गुप्ता, राहुल अग्रवाल, पारुल अग्रवाल की मौजूदगी में ऑडिशन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed