{"_id":"649c7ddb953c05c40c0a7fd6","slug":"rotary-club-gave-two-baby-warmers-to-chc-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-291-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रोटरी क्लब ने सीएचसी को दिए दो बेबी वार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रोटरी क्लब ने सीएचसी को दिए दो बेबी वार्मर
Thu, 29 Jun 2023 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में मौजूद सीएमओ और रोटरी क्लब के सदस्य। संवाद
पूरनपुर। रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने सीएचसी में नवजातों के लिए दो बेबी वार्मर दिए हैं। बेबी वार्मर से जो बच्चे समय से पहले पैदा होंगे, उनके इलाज में सहायता मिलेगी। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने वार्मर कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया।
रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि वार्मर मशीन जन्म से पहले पैदा होने वाले बच्चों के लिए खासी लाभदायक है। सीएचसी में इसकी जरूरत थी। उन्होंने बताया कि वार्मर देने में क्लब के अध्यक्ष आकाश खंडेलवाल, सतीश वर्मा का खासा सहयोग रहा है। क्लब के मंडल गवर्नर पवन अग्रवाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार, आकाश खंडेलवाल, शेखर सिंह, डॉ. सुधाकर पांडेय, प्रशांत सक्सेना, डॉ. मनदीप सिंह, अनंत गुप्ता आदि थे।