{"_id":"68381955e6ace16e500ceeb0","slug":"rojgar-sevak-died-in-road-accident-in-pilibhit-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर वाहन की टक्कर से रोजगार सेवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर वाहन की टक्कर से रोजगार सेवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 29 May 2025 01:53 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 May 2025 01:53 PM IST
सार
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में रोजगार सेवक की मौत हो गई। रोजगार सेवक बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बृजेश कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग के अर्जुनपुर मोड़ पर बुधवार रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में रोजगार सेवक की मौत हो गई। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पकड़िया मंगली निवासी दाताराम गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र बृजेश कुमार (30) गांव में ही रोजगार सेवक था। बृजेश बुधवार को देर रात बीसलपुर से बाइक से गांव आ रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे के अर्जुनपुर मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर बीसलपुर की ओर भाग गया। काफी देर बाद जब कोतवाली पुलिस की टीम उधर गश्त करने पहुंची, तब टीम ने सड़क पर शव पड़ा देखा। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 'योगी जी...हमें इंसाफ मिले': पीलीभीत में वीडियो बनाकर दंपती ने पीया जहर, एसडीएम-चेयरमैन पर लगाए ये आरोप
विज्ञापन
हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया है। मृतक के पिता दाताराम, बहन सुनीता देवी, उर्मिला देवी, बबली देवी, संतोषी देवी, भाई अवधेश कुमार और कमलेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। वहीं ब्लॉक कार्यालय में हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत रोजगार सेवक को श्रद्धांजलि दी गई।