{"_id":"65ba47dc9353efe887027ea4","slug":"robbery-worth-rs-35-lakhs-by-taking-family-members-hostage-in-grocers-house-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111420-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किराना व्यापारी के घर में परिजनों को बंधक बनाकर 35 लाख की डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किराना व्यापारी के घर में परिजनों को बंधक बनाकर 35 लाख की डकैती
विज्ञापन
व्यापारी से घटना की जानकारी लेते एसपी अतुल शर्मा । संवाद
दुकान खुलवाकर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए डकैत
एसपी ने किया मुआयना, घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाईं
पुलिस के लूट बताने पर भड़के व्यापारी नेता, एसपी के आश्वासन पर शांत हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर (पीलीभीत)। किराना व्यापारी के घर में घुसे असलहों से लैस पांच डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। विरोध करने पर किराना व्यापारी की पिटाई की। इसके बाद डकैत घर से साढ़े चार सौ ग्राम सोने, पांच सौ ग्राम चांदी के जेवरात और 15 लाख की नकदी ले गए। डकैतों ने किराना व्यापारी के पुत्र को तमंचे के बल पर दुकान में ले जाकर सीसीटीवी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी निकाल लिया। सभी के मोबाइल भी ले गए। व्यापारी ने अब छह लाख रुपये और विभिन्न जेवरात का विवरण देते हुए तहरीर दी है।
पुलिस ने वारदात को लूट बताया तो व्यापारी नेता भड़क गए। कहा, वारदात डकैती की है। डकैतों की संख्या सात थी। पांच डकैत घर में घुसे थे, जबकि एक कार में बैठा रहा और एक दुकान के बाहर पहरा देता रहा। लिहाजा डकैती की धाराओं में ही रिपोर्ट दर्ज की जाए। किराना व्यापारी ने डकैती की ही तहरीर पुलिस को दी है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर किराना व्यापारी और उनके परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने व्यापारी नेताओं को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।
डकैती की वारदात मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे मैगलगंज हाईवे पर नगर से करीब दो किलोमीटर दूर गांव रंपुरा ताल्लुके महाराजपुर निवासी किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के घर में हुई। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी सुनील गुप्ता चार साल से नगर से करीब दो किलोमीटर दूर मैगलगंज हाईवे पर घर बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। सुनील की घर में ही किराने की दुकान है।
विज्ञापन
सुनील ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर ऊपर चले गए। कुछ देर बाद घर के बाहर लगे स्टील के जाल का कुंडा खटका। पत्नी साधना ने किसी के बाहर होने की बात कही तो सुनील दरवाजे पर पहुंचे। दरवाजा खुलने से पहले ही डकैतों ने पूछा, मोनू कहां है, गाजा किधर है। सुनील ने दरवाजा खोलकर मोनू और गाजा नाम के किसी भी व्यक्ति के वहां न होने की बात कही, तभी एक डकैत ने उनके ऊपर तमंचा तान दिया। सुनील ने विरोध करना चाहा तो उनकी पिटाई कर दी।
डकैत शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए सुनील को घर के अंदर ले आए। कहा, मारेंगे नहीं, माल बता दो। कोऑपरेट करोगे तो ठीक नहीं तो दिक्कत होगी। घर में घुस सकते हैं तो मार भी सकते हैं। सुनील ने बताया कि तीन डकैतों के हाथों में तमंचे और दो के हाथों में चाकू थे। डाकुओं ने उन्हें सिर नीचे करके बैठा दिया। पत्नी के हाथ कपड़े से बांध कर दीवार की ओर मुंह करके बैठा दिया। एक डकैत बेटे अभिनव और बेटी उन्नति पर तमंचा ताने रहा।
इसके बाद डकैतों ने अलमारियां खोलकर 15 लाख रुपये की नकदी और करीब 20 लाख रुपये कीमत के साढ़े चार सौ ग्राम सोने, पांच सौ ग्राम चांदी के जेवरात निकाल लिए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। व्यापारी ने अब छह लाख रुपये और विभिन्न जेवरात का विवरण देते हुए तहरीर दी है।
--
नकदी-जेवर कब्जे में लेने के बाद खुलवाई दुकान
सुनील ने बताया कि घर से नकदी-जेवर कब्जे में लेने के बाद डकैतों ने दुकान और दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर के बारे में पूछा। इस बीच दो बदमाश ऊपरी मंजिल पर ही रहे, जबकि एक उनके पुत्र अभिनव को तमंचे के बल पर नीचे दुकान में ले गया। दुकान का एक ताला चाबी से खोला, जबकि दूसरा तोड़ दिया। इसके बाद दुकान से डीवीआर निकाल लिया।
--
डकैत बोले- कोई आ जाए तो कह देना चाचा आए हैं
व्यापारी सुनील ने बताया कि डकैत जब उनके पुत्र अभिनव को दुकान खुलवाने के लिए नीचे ले गए तो उससे कहा कि अगर कोई आ जाए तो उसे कुछ बताना नहीं। कह देना- चाचा आए हैं। उन्हें दुकान में कुछ काम है।
--
कार से आए थे डकैत
सुनील ने बताया कि डकैत कार से आए थे। कार घर से कुछ दूरी पर हाईवे किनारे खड़ी कर दी थी। इसकी जानकारी उनके बेटे अभिनव को तब हुई जब डकैत उसे दुकान खुलवाने के लिए नीचे ले गए। एक डकैत कार में ही बैठा था, जबकि एक दुकान के बाहर खड़ा था। पांच डकैत घर में घुसे थे।
--
पुत्री के जेवर उतार रहे डकैत को साथी ने रोका
सुनील ने बताया कि डकैतों ने पुत्री उन्नति से पहने हुए कुंडल उतारने को कहा। तब एक डकैत उसके कुंडल उतारने लगा। इस पर दूसरे ने किशोरी को हाथ न लगाने की चेतावनी दी। इस पर सुनील की पत्नी ने खुद ही बेटी के कानों से कुंडल निकाल कर डकैतों को दे दिए।
--
डकैती, बंधक बनाने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
बुधवार शाम को पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों को खिलाफ मारपीट, बंधक बनाने, डकैती और जान से मारने धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट में डकैतों के छह लाख रुपये और लाखों का जेवरात ले जाने की बात का उल्लेख किया गया है।