{"_id":"d3d1e7442181d7e3b09394ab8b658109","slug":"robbery-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यानंद आश्रम पर लूटपाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यानंद आश्रम पर लूटपाट
पीलीभीत।
Updated Fri, 12 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने पूरनपुर हाइवे पर स्थित दिव्यानंद
विज्ञापन
आश्रम में धावा बोला। वहां रहने वाले दिव्यानंद विद्या मंदिर उच्चतर
माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ कृष्ण बिहारी को परिवार समेत और आश्रम के
सेवादार श्याम बिहारी को बंधक बनाकर 30 हजार रुपये नकद और करीब 70 हजार
रुपये के जेवरात लूट ले गए। इस दौरान लोगों को मारापीटा, जिसमें चार घायल
हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनगढ़ी पुलिस ने लूट का
केस दर्ज किया है।
बरेली जिले के फरीदपुर के गांव रजऊ निवासी कृष्ण बिहारी ने बताया कि वह आश्रम परिसर में संचालित स्कूल के हॉस्टल में वार्ड कर्मचारी हैं। परिसर में बने आवास में परिवार समेत रहते हैं। रात को वह बरामदे में पत्नी व दो बच्चों के साथ सो रहे थे। करीब एक बजे 10-12 बदमाश परिसर में घुसे और सबसे पहले कुछ दूरी पर सो रहे सेवादार श्याम बिहारी को दबोच लिया और उसकी पिटाई करने लगे। आहट होने पर उनकी आंख खुल गई। वह जब तक शोर मचाते उन्हें भी चारपाई पर दबोच लिया। परिवार समेत बंधक बना कर पिटाई की। उनके पास डंडे, धारदार हथियार, तमंचे व बंदूक थी। बदमाशों ने पत्नी का मंगलसूत्र, झुमकी व पुत्री की बाली उतरवा ली और सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे का ताला तोड़कर रखी 30 हजार की नगदी और बक्से में रखे अन्य जेवर लूटा। ताला तोड़कर आश्रम का दफ्तर खंगाला। मौका मिलने पर कमरे में रखे पत्नी के मोबाइल से उन्होंने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस, पवन मोबाइल मौके पर पहुंच गई। हूटर बजती गाड़ियां आने पर बदमाश भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। घेराबंदी कर बदमाशों की पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वे हाथ न आए। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घायल कृष्ण मुरारी की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
डाका पड़ने की सूचना पर एसपी जेके शाही रात में ही एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को घटना का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया।
फील्ड यूनिट ने मौके से जुटाए साक्ष्य
प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी की सूचना पर फील्ड यूनिट प्रभारी राधारमण सैनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजे, बक्शे व अलमारियों से निशान लिए। करीब दो घंटे की कार्रवाई के बाद फील्ड यूनिट टीम एकत्र किए गए सबूतों के साथ वापस लौट आई। यूनिट प्रभारी राधारमण सैनी ने बताया कि घटना स्थल पर करीब एक दर्जन स्थानों का परीक्षण कर साक्ष्य लिए गए हैं।
दो चौकियों के बीच हुई वारदात
पूरनपुर हाइवे पर स्थित दिव्यानंद आश्रम हाइवे की पूरनपुर गेट और आसाम पुलिस चौकी के बीच है। दोनों चौकियों के बीच महज तीन किलोमीटर का फासला है। हाइवे पर पूरी रात वाहनों का आवागमन होता है। पुलिस भी पिकेट लगाकर गश्त करती है। बदमाशों ने आश्रम पर डकैती की घटना को अंजाम देकर पुलिस की गश्त और सक्रियता पर सवालियां निशान लगा दिया है। बदमाशों ने आश्रम पर करीब पौन घंटे तक लूटपाट की, लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी।
मैं रात में मौके पर गया था। आश्रम के उत्तराधिकार को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। पूछताछ के दौरान आश्रम के प्रबंधक रामअवतार गंगवार ने भी विवाद होने की पुष्टि की है। लूट तो हुई ही है, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस विवाद को भी शामिल कर घटना की जांच कर रही है।
जेके शाही, एसपी