{"_id":"699ca4ae28916e052b08a814","slug":"robbers-fled-after-snatching-a-bag-from-a-girl-near-tiger-tiraha-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-154336-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टाइगर तिराहे के पास युवती से बैग लूटकर भागे लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टाइगर तिराहे के पास युवती से बैग लूटकर भागे लुटेरे
विज्ञापन
टाइगर तिराहे पर घटना की जानकारी करते एसपी सुकीर्ति माधव। संवाद
मां का इलाज कराकर बरेली से लौटते समय हुई घटना, आरोपियों की तलाश तेज
पीलीभीत। पीलीभीत-बरेली हाईवे पर सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में टाइगर तराई के निकट लूट की एक और घटना सामने आई है। रविवार की रात बरेली से मां का इलाज कराकर लौट रही शहर निवासी एक युवती को मैजिक से उतरने के बाद बदमाशों ने निशाना बनाया और उसका बैग लूटकर भाग गए। एसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और खुलासे के लिए टीमें गठित की हैं।
घटना रविवार रात करीब आठ बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास निवासी नफीस अंसारी की पुत्री बुशरा अंसारी के साथ हुई। परिजनों के अनुसार वह बरेली के एक संस्थान से पीएचडी कर रही है। रविवार को वह अपनी मां की आंख के इलाज के लिए बरेली गई थी। नफीस अंसारी ने बताया कि उनकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ था और पुत्री बुशरा दिनभर उनके साथ अस्पताल में मौजूद रही। रात करीब आठ बजे बुशरा एक सवारी वाहन से पीलीभीत लौटी। सवारी वाहन चालक ने उसे सुनगढ़ी क्षेत्र में टाइगर तिराहे के निकट उतार दिया।
पीड़ित युवती ने बताया कि जैसे ही वह मैजिक से उतरकर आगे बढ़ी, तभी पीछे से आए तीन युवकों ने उस पर झपट्टा मारा और कंधे पर टंगा बैग छीनकर भाग गए। बैग में एक मोबाइल, करीब 300 रुपये नगद और कुछ जरूरी दस्तावेज रखे थे। सूचना मिलने पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और इंस्पेक्टर नरेश त्यागी मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष से घटना की विस्तृत जानकारी ली। कुछ समय बाद में एसपी सुकीर्ति माधव भी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी जुटाकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीओ सिटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद