फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways buses will run faster with the deployment of drivers

Pilibhit News: चालकों की तैनाती से रोडवेज बसें भरेंगी फर्राटा

Tue, 13 Feb 2024 03:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 13 Feb 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run faster with the deployment of drivers
रोडवेज बस स्टैंड । फाइल फोटो
पीलीभीत। डिपो को जल्द ही नए चालक मिलने वाले हैं। चालकों की कमी से डिपो और वर्कशॉप में खड़ी रहने वाली करीब 15 बसें सड़क पर दौड़ती नजर आएंगी। इससे यात्रियों को आसान सफर की सुविधा मिलेगी और डिपो को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

पीलीभीत डिपो से 102 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें निगम की 93 व नौ अनुबंधित बसें हैं। बसों की संख्या के सापेक्ष चालक न होन से डिपो की करीब 15 बसों का संचालन नहीं हो पाता है। यह बसें डिपो और कार्यशाला में ही खड़ी रहती हैं। बसों का संचालन न होने से डिपो को प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख रुपये का घाटा हो रहा था।
विज्ञापन

डिपो को मौजूदा समय में 60 चालक व 80 परिचालकों की आवश्यकता है। इससे शेष बसों का संचालन कराकर डिपो की आय को बढ़ाया जा सके। इसको लेकर परिवहन के उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई थी। इसके बाद नए चालक मिलने का रास्ता साफ हो गया। कानपुर में संविदा के तौर पर चालकों व परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरु हो गई। जल्द ही यहां के लिए नए चालक व परिचालक को नियुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मर्गों पर बढ़ेगा बसों का संचालन
चालकों की कमी से स्थानरीय मार्गों की बसों को रोका गया। लंबे मार्गों की बसों का संचालन जारी रखा गया था। लोकल रूट पर बसें कम होने से बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया सहित कई अन्य मार्गों पर डग्गामार हावी थे। अब इस समस्या से निजात मिल सकेगी और लोकल रूट के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
रात को भी चलाई जाएंगी बसें
अभी पूरनपुर व बीसलपुर के यात्रियों को रात के समय सफर करने में काफी दिक्कतें होती हैं। चालक व परिचालक मिलने के बाद इन रूटों पर रात के समय भी बसों का संचालन किया जाएगा।


चालकों के अभाव में कुछ बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था। इसकी मांग की गई थी। जल्द ही नए चालक मिल जाएंगे। इससे लोकल रूटों की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इससे क्षेत्रीय जनता लाभांवित हो सके। - पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed