फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways bus stand in Puranpur will be operational soon

Pilibhit News: जल्द संचालित होगा पूरनपुर में बना रोडवेज बस स्टैंड

Sat, 11 Oct 2025 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus stand in Puranpur will be operational soon
पीलीभीत। पूरनपुर में बनाए गए बस स्टैंड के संचालन को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। जल्द ही इसका संचालन शुरू कराते हुए यहां स्टाफ की कमी को दूर किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय जनता को इसका लाभ मिल सके। बस स्टैंड का संचालन नहीं होने से यहां के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूरनपुर में यात्रियों की समस्या को देखते हुए करीब सात साल पूर्व रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य कराया गया। निर्माण कार्य होने के बाद भी यहां से बसों का संचालन शुरू नहीं किया जा सका। पीलीभीत डिपो और अन्य डिपो से पहुंचने वाली बसें कस्बे के असम चौराहे से ही होकर गुजर जाती हैं।
विज्ञापन

इससे यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों को मुख्य चौराहे पर अव्यवस्थाओं को बीच खड़ा होना पड़ता है। इसके साथ ही रोडवेज बस संचालन नहीं होने से यहां अव्यवस्थाएं हावी हैं। अब डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने निर्देश जारी किए हैं कि पूरनपुर में बने रोडवेज बस स्टैंड का विधिवत संचालन कराया जा सके जिससे यहां के यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी की होगी तैनाती, लोगों को मिलेगा लाभ
रोडवेज बस स्टैंड पर अब कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, जो दिन और रात के समय रोस्टर के हिसाब से कार्य करेंगे। इससे यात्रियों को 24 घंटे इसका लाभ मिल सके।

डीएम के निर्देश मिल गए हैं। जल्द ही इसका संचालन शुरू करा दिया जाएगा। - विपुल पाराशर, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed