{"_id":"673125fbf9a373937b0ba415","slug":"roadways-bus-has-not-been-operating-on-ghungchai-dioria-route-for-years-pilibhit-news-c-4-bly1009-517202-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घुंघचाई-दियोरिया मार्ग पर वर्षों से रोडवेज बस का संचालन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घुंघचाई-दियोरिया मार्ग पर वर्षों से रोडवेज बस का संचालन नहीं
Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
घुंघचाई दियूरिया कला हाईवे तिराहा।संवाद
पीलीभीत/घुंचचाई। घुंघचाई-दियोरियाकलां होकर बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन न होने से यात्रियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से लोग बीसलपुर, शाहजहांपुर और बरेली के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। स्थानीय लोग इस मार्ग पर पूरनपुर से बसों का संचालन कराने की मांग भी कर चुके हैं।
पूरनुपर में पीलीभीत हाईवे के घुंघचाई तिराहे से लेकर पीटीआर के जंगल से होकर दियोरियाकलां से बीसलपुर जाने वाली सड़क से आसपास गांवों समेत दूरदराज क्षेत्रों के लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग से आवागमन में लोगों को बीसलपुर, शाहजहांपुर, बरेली जाने में कम दूरी तय करनी पड़ती है। साथ ही कम खर्च और समय की भी बचत होती है।
मार्ग पर बसों का संचालन न होने से लोगों को 40 से 50 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है, जबकि इस मार्ग से आवागमन काफी सुगम है। इस मार्ग पर बीते कई सालों से ग्रामीण रोडवेज बसों का संचालन कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने अब तक इस मार्ग पर बसों का संचालन नहीं कराया है।
विज्ञापन
-
इन गांवों के लोगों को हो रही दिक्कत
इस मार्ग से बसों का संचालन न होने से घुंघचाई, दिलावरपुर, गुलडिया भूपसिंह, शहवाजपुर, नरायनपुर, लुकटिहाई, कवीरपुर कसगंजा, कढेया, कनपारा, सिमराया, सिमरिया, जितौरिया टांडा, गोपालपुर, कैशोपुर, बलरामपुर, बिलंदपुर अशोक, उदरहा, मटैहना ता.घुंघचाई, कॉलोनी, कालावोझ, ज्ञानपुर मोहलिया, सिमरा, झुरकुरिया, पुन्नापुर, अजीतपुर बिल्हा, चंदोखा, भगौतीपुर, जनकापुर, भैसासुर, चकपुर चकौडा, सिकरहना सहित करीब 62 गांव की दो लाख की आबादी इससे प्रभावित हो रही है।
-
फोटो: 11
बसों के संचालन के लिए जनप्रतिनिधि व परिवहन के अधिकारी से भी कई बार कहा, लेकिन बसों का संचालन नहीं हो सका। इससे काफी परेशानी हो रही है। - जसवीर, सिमराया
-
फोटो: 12
बसों का संचालन अगर सही हो जाए, तो लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे लोगों को खर्चा भी काफी कम होगा। - मिथलेश गुप्ता, घुंघचाई
-
फोटो: 13
पांच साल पूर्व दो बसों का संचालन कराया गया। इससे लोगों को राहत मिली। कुछ समय बाद उसे बंद करा दिया। तब से लोग काफी परेशान है।-सियाराम, दिलावरपुर
-
फोटो: 14
बसों का संचालन सही हो जाए, तो बच्चों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। अधिकारी इस बात को लेकर ध्यान नहीं दे रहे है। -पोथीराम, गोपालपुर
-
इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है। बसों का संचालन क्यों नहीं हो रहा है। जांच कराकर बसों का संचालन कराया जाएगा।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम